करम आखड़ा में शंकरडीह करमा की टीम रही अव्वल, 20 से अधिक झूमर टीमों ने लिया था हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

पुरस्कार लेते हुए दल के कलाकार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कसमार प्रखंड के बगदा में 20 से अधिक झूमर टीमों ने विराट करम अखाड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. शंकरडीह करमा की टीम ने बाजी मारी और प्रथम पुरस्कार जीता. कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य-संगीत का अद्भुत नजारा देखने को मिला.

विज्ञापन

कसमार प्रखंड के बगदा स्थित खूंटा टांड़ में आयोजित विराट करम अखाड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम में 20 से अधिक झूमर टीमों ने हिस्सा लिया. देर शाम तक चले कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहुंचे कलाकारों ने करम नाच, झूमर सहित पारंपरिक नृत्य-संगीत की प्रस्तुति दी. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन
फोटो पुरस्कार प्राप्त करते दल के कलाकार | Prabhat Khabar Network
दल के सभी कलाकार

शंकरडीह करमा की टीम रही प्रथम

प्रतियोगिता में दीपक महतो एवं टीम, शंकरडीह करमा ने 17 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. पुष्पा कुमारी एवं टीम, नावाडीह को 15 अंक के साथ द्वितीय और धनेश्वर महतो एवं टीम, नावाडीह को 14 अंक के साथ तृतीय स्थान मिला. आयोजन समिति के सदस्यों ने तीनों विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

निर्णायक मंडली ने प्रस्तुतियों का किया मूल्यांकन

टीमों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडली के राजेश महतो, प्रेमचंद कालिंदी और मूलीधर महतो ने किया. निर्णायकों की ओर से दिये गये अंकों के आधार पर विजेता टीमों का चयन किया गया.

ये भी पढ़ें: बोकारो : सेक्टर-08 ए सरना स्थल में करम पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 22 सितंबर को धूमधाम से मनेगा पर्व

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह विशिष्ट कलाकार लोक कलाकार मजबूल खान, रेवती महतो और विकास महतो मौजूद रहे. इनके अलावा कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, एसआई रंजन सिंह, यूट्यूबर काजल महतो, संजय सिंह, टांगटोना पंसस प्रिया देवी, पूर्व मुखिया विष्णुचरण महतो, उप मुखिया वीरेंद्र करमाली, सिंहपुर पंसस विनोद महतो, पूर्व पंसस रेणु देवी, ज्ञानेश जायसवाल और डॉ संतोष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

जनसहयोग से सफल हुआ आयोजन

आयोजन में सुकदेव राम, चांदमुख महतो, मनु महतो, विकास महतो, गोविंद महतो, कृष्ण किशोर नायक, सुजीत नायक, धर्मनाथ महतो, कमलेश महतो, तुलसीदास महतो, दिलीप महतो, जयप्रकाश वर्मा और मिथुन महतो समेत समिति के सदस्यों ने भूमिका निभायी. कार्यक्रम का संचालन सिद्धेश्वर प्रजापति और फागू महतो ने किया.

ये भी पढ़ें: चंद्रपुरा में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

आयोजन समिति के सुखदेव राम ने कहा कि जनसहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया. पहली कोशिश में ग्रामीणों, कलाकारों और दर्शकों के सहयोग से आयोजन सफल और यादगार रहा. उन्होंने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में इससे भी बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola