बोकारो : सेक्टर-08 ए सरना स्थल में करम पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 22 सितंबर को धूमधाम से मनेगा पर्व

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में 22 सितंबर को होने वाली करम पूजा को लेकर सेक्टर-08 ए सरना स्थल में बैठक हुई. पूजा समिति ने पारंपरिक तरीके से पर्व मनाने की विस्तृत योजना बनाई है. यह पर्व आदिवासी समाज की एकता और प्रकृति से जुड़ाव को मजबूत करता है.

विज्ञापन

बोकारो : नगर के सेक्टर-08 ए स्थित सरना स्थल में गुरुवार को करम पूजा की तैयारी को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता सरना स्थल की उपाध्यक्ष मीना बाखला ने की. इसमें आगामी 22 सितंबर को करम पर्व धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि करम पर्व की पूर्व संध्या 20 सितंबर को शाम 5 बजे से मनायी जायेगी. इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. वहीं, करम पूजा के दिन पूजा-अर्चना, करम डाली स्थापित करने और पारंपरिक रीति-रिवाजों के निर्वहन को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई. समिति के सदस्यों को आयोजन से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. इसे सामूहिक रूप से मनाने से समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष जय मंगल उरांव, उपाध्यक्ष श्रीचंद उरांव, सचिव रवि उरांव, उपसचिव राजदीप मुंडा व विवेक भगत, कोषाध्यक्ष विकास एक्का, उपकोषाध्यक्ष विजय तिर्की, पाहन चामू कुजूर, नार्वे कुजूर समेत समिति के सदस्य रामजी उरांव, अजय कच्छप, प्रदीप कुजूर, दीनदयाल तिर्की और सूरज बाखला उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola