चंद्रपुरा में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जमा लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक क्वार्टर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की. इस घटना में एक दंपति की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है. इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की डीवीसी आवासीय कॉलोनी के पश्चिम पल्ली स्थित एक क्वार्टर में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने घुसकर तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. गोली लगने से 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पुत्र रोहित सिन्हा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

सिर में गोली लगने से रोहित गंभीर

रोहित सिन्हा के सिर में गोली लगी है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चंद्रपुरा अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित को अस्पताल पहुंचाया.

बारिश और गर्जन के बीच हुई घटना

घटना के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी और तेज गर्जन की आवाज आ रही थी. इसी दौरान अपराधियों ने क्वार्टर में घुसकर तीन लोगों पर गोली चलायी. घटना को लेकर आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गयी.

ये भी पढ़ें: बोकारो के छोटे से गांव दारिदाग पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई काउंसलेट General बर्नाड लिंच, जानिए क्या है पूरा मामला

घटना के कारणों का पता नहीं

घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े कारणों एवं अपराधियों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: चास और सेक्टर-4 में स्नेचिंग से हड़कंप: क्या बोकारो में फिर सक्रिय हुआ बाहरी गिरोह? जानिए पुलिस का प्लान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola