रिटायर्ड अफसरों के लिए सेल में नौकरी का मौका, 14 सलाहकारों की होगी नियुक्ति; वेतन 1 लाख रुपये तक

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) अपने इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र में विभिन्न विभागों के लिए 14 सलाहकारों की नियुक्ति कर रहा है। यह अवसर विशेष रूप से सेल इकाइयों से सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए है, जिन्हें उनके अनुभव का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

बोकारो. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र में विभिन्न विभागों के लिए अनुबंध के आधार पर सलाहकारों की नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए सेल की इकाइयों से सेवानिवृत्त अधिकारियों को मौका दिया गया है. बीएसएल समेत सेल की अन्य इकाइयों में कनीय प्रबंधक से लेकर महाप्रबंधक स्तर तक काम कर चुके अधिकारी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को 30 सितंबर 2026 तक इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक कार्मिक ओडी कार्यालय में अपना आवेदन जमा करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जायेगा. चयनित अधिकारियों को सलाहकार के पद पर नियुक्ति दी जायेगी.

छह माह का होगा अनुबंध, प्रदर्शन के आधार पर बढ़ सकती है अवधि

सलाहकार के रूप में चयनित अधिकारियों की प्रारंभिक नियुक्ति छह माह के लिए होगी. विभागीय कार्यप्रणाली और आवश्यकता के आधार पर उनके अनुबंध की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है. अधिकतम एक वर्ष तक सेवा विस्तार का प्रावधान रखा गया है.

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप; तीन सप्ताह बाद झारसुगुड़ा से बरामद

10 विभागों में 14 सलाहकार होंगे नियुक्त

इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र में कुल 14 सलाहकारों की नियुक्ति की जानी है. इनमें प्रोजेक्ट सिविल में दो, प्रोजेक्ट सेफ्टी में एक, प्रोजेक्ट हॉट स्ट्रिप मिल में दो, प्रोजेक्ट इलेक्ट्रिकल में दो और प्रोजेक्ट फाइनेंस में दो पद शामिल हैं.

इसके अलावा वर्क्स सेफ्टी, वर्क्स पावर, वर्क्स वायर रॉड मिल, वर्क्स यूआरएम और ऊर्जा प्रबंधन विभाग में एक-एक सलाहकार की नियुक्ति होगी.

इन अधिकारियों को नहीं मिलेगा आवेदन का मौका

नियुक्ति की शर्तों के अनुसार, सेल के वैसे पूर्व अधिकारी जिन्होंने नौकरी से इस्तीफा दिया है या जिन्हें कंपनी प्रबंधन की ओर से स्वैच्छिक अथवा अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गयी है, वे इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे.

इसी तरह, अपने तीन साल के सेवाकाल के दौरान सी ग्रेड प्राप्त करने वाले पूर्व अधिकारियों को भी सलाहकार पद के लिए योग्य नहीं माना जायेगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गयी है.

पद के अनुसार 50 हजार से एक लाख तक वेतन

सलाहकार पद पर चयनित अधिकारियों को उनके पूर्व पद के स्तर के आधार पर मासिक पारिश्रमिक दिया जायेगा. पूर्व कनीय प्रबंधक से लेकर पूर्व प्रबंधक स्तर के अधिकारियों को 50 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: BSL में कर्मियों ने तैयार किया इन-हाउस CDI सिस्टम, कोक की जगह पुल्वराइज्ड कोल से सालाना 100 करोड़ की बचत का अनुमान

पूर्व वरीय प्रबंधक को 60 हजार रुपये, पूर्व सहायक महाप्रबंधक को 70 हजार रुपये, पूर्व उप महाप्रबंधक को 80 हजार रुपये और पूर्व महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी को एक लाख रुपये प्रतिमाह का पारिश्रमिक दिया जायेगा.

इसके अलावा चयनित सलाहकारों को आवास और मोबाइल फोन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. नियुक्ति का उद्देश्य संयंत्र के विभिन्न विभागों में अनुभवी अधिकारियों के ज्ञान और कार्यानुभव का उपयोग करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola