विश्वकर्मा पूजा को लेकर बोकारो में तैयारी पूरी, नयामोड़ में सजीं सजावटी सामान की दुकानें; झोपड़ी कॉलोनी में लगेगा मेला

Updated:
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा को लेकर दुंदीबाग बाजार में सजी दुकान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवान विश्वकर्मा की पूजा 17 सितंबर को होने वाली है, जिसके लिए बोकारो-चास शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां पूरी हो गई हैं. बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है.

विज्ञापन

बोकारो. शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा 17 सितंबर को होगी. इसको लेकर बोकारो-चास शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न पूजा समितियों की ओर से पंडाल तैयार कर आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. मूर्तिकारों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे दिया है. गुरुवार की सुबह से विभिन्न पूजा स्थलों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू होगी.

विज्ञापन
02,03,04,05,06 | Prabhat Khabar Network
नयामोड़ में सजी सजावटी सामान की अस्थायी दुकानें

विश्वकर्मा पूजा को लेकर बुधवार को बोकारो के बाजारों में काफी चहल-पहल रही. पूजा सामग्री, फूल-माला, झालर, रंग-बिरंगी लाइट, सजावटी सामान और फलों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गयी. श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी की. नया मोड़ चौक और आसपास के इलाकों में सड़क किनारे अस्थायी दुकानें भी सजायी गयी हैं. यहां झालर, लाइट, सजावटी सामान और पूजा सामग्री समेत अन्य सामान की बिक्री हुई.

02,03,04,05,06 | Prabhat Khabar Network
भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा ले जाते लोग

इन जगहों पर होगी विश्वकर्मा पूजा

माराफारी क्षेत्र स्थित बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी में विश्वकर्मा पूजा को लेकर भव्य मेले का आयोजन किया गया है. पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पूजा के साथ मेले में भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

इसके अलावा शहर की रेलवे कॉलोनी, नया मोड़ बस स्टैंड, ऑटो गैरेज, सेक्टर चार के बाइक शोरूम, को-ऑपरेटिव कॉलोनी मोड़, टैक्सी स्टैंड, आटा चक्की, टेलर दुकान, पावर ग्रिड, गैस एजेंसी, झारखंड विद्युत विभाग कार्यालय चास, अग्निशमन विभाग बोकारो समेत कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

02 | Prabhat Khabar Network
सेक्टर-02 मोड़ पर विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयार प्रतिमा

विभिन्न गैरेज, वर्कशॉप और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी साफ-सफाई के बाद पूजा स्थल को सजाया गया है. कई जगहों पर पंडाल और पूजा स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप दिया गया है.

प्रतिमा ले जाने का सिलसिला जारी

विश्वकर्मा पूजा से एक दिन पहले बुधवार को विभिन्न पूजा स्थलों पर स्थापित की जाने वाली भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को वाहन से ले जाने का सिलसिला जारी रहा. लोग पूजा समितियों के साथ प्रतिमाओं को लेकर अपने-अपने पूजा स्थलों की ओर जाते दिखे.

02,03,04,05,06 | Prabhat Khabar Network
नयामोड़ में सजी हुई फूल माला की दुकान

कई स्थानों पर प्रतिमा पहुंचने के बाद उसे पंडाल में स्थापित करने और सजावट का काम पूरा किया गया. सेक्टर-02 मोड़ समेत कई जगहों पर प्रतिमा ले जाते लोगों की भीड़ नजर आयी.

पूजा सामग्री की कीमतें

  • फूल-माला : 40 से 120 रुपये
  • रंग-बिरंगी झालर : 30 से 150 रुपये
  • सजावटी गुलदस्ता : 50 से 200 रुपये
  • बंदनवार : 30 से 100 रुपये
  • चमकीली लड़ी : 20 से 80 रुपये
  • विद्युत झालर : 100 से 500 रुपये
  • कृत्रिम फूल : 30 से 150 रुपये
  • पूजा सामग्री पैकेट : 50 से 200 रुपये

नोट : पूजा सामग्री की कीमतें गुणवत्ता, डिजाइन और आकार के अनुसार अलग-अलग हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola