कसमार के बगदा में सजा विराट करम आखड़ा, डेढ़ दर्जन से अधिक टीमों ने दी लोकनृत्य की प्रस्तुति
फोटो बगदा के करमा आखड़ा में कार्यक्रम पेश करते मजबून खान एवं अन्य कलाकार | Prabhat Khabar Network
बोकारो के बगदा में करम पर्व के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन हुआ. डेढ़ दर्जन से अधिक नृत्य टीमों ने पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांध दिया. यह आयोजन ग्रामीण संस्कृति और कला के संरक्षण का एक जीवंत उदाहरण था.
बोकारो. करम पर्व के अवसर पर बगदा के खूंटा टांड़ स्थित तपोभूमि परिसर बुधवार को पारंपरिक लोक संस्कृति और नृत्य-संगीत का केंद्र बन गया. यहां विराट करम आखड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची डेढ़ दर्जन से अधिक नृत्य टीमों ने करम नाच, झूमर, संथाली नृत्य और घोड़ा नाच समेत कई पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष पहुंचे. पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से पूरे परिसर का माहौल उत्सवी बना रहा.
ये भी पढ़ें: BSL में कर्मियों ने तैयार किया इन-हाउस CDI सिस्टम, कोक की जगह पुल्वराइज्ड कोल से सालाना 100 करोड़ की बचत का अनुमान
पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने बांधा समां
कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक टीम को प्रस्तुति के लिए 15-15 मिनट का समय दिया गया. कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य प्रस्तुत कर ग्रामीण जीवन और लोक परंपराओं की झलक दिखायी. घोड़ा नाच दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.
कार्यक्रम में लोक कलाकार मजबूल खान, रेवती महतो और विकास महतो मुख्य अतिथि सह विशिष्ट कलाकार के रूप में शामिल हुए. कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार और एसआई रंजन सिंह भी मौजूद रहे. अतिथियों ने करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की पारंपरिक कला को मंच मिलता है और नयी पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है.
निर्णायक मंडली ने किया प्रस्तुतियों का मूल्यांकन
नृत्य प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के लिए राजेश महतो, प्रेमचंद कालिंदी और मूलीधर महतो की निर्णायक मंडली बनायी गयी थी. कार्यक्रम का संचालन सिद्धेश्वर प्रजापति और फागू महतो ने किया.
इन टीमों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में आजाद हिंद क्लब, मुरहूलसुदी की भागीरथ महतो एवं टीम, कुरक सरना कैराझरना संथाली टीम, सुदी एवं चौड़ा, रामलाल मुर्मू एवं शास्त्री मुर्मू एवं टीम, रथूराम महतो एवं टीम टोंडरा, मुकेश महतो एवं टीम पुरनाडीह, दीपक महतो एवं टीम शंकरडीह करमा, कैलाश महतो एवं टीम रुगड़ीटांड़-रांगामाटी, माणिक चंद्र महतो एवं टीम रांगामाटी, रामराज क्लब कुरको की सुरेश कुमार महतो एवं टीम, नावाडीह सरना समिति क्लब की घनेश्वर महतो एवं टीम, परमेश्वर महतो एवं समस्त टीम कुरको ऊपर टोला, प्रेमचंद कालिंदी एवं समस्त टीम पिरगुल, बाबा बड़राव टीम परसाटांड़, भुनेश्वर महतो एवं समस्त टीम, बजरंग दल ललमटिया, बैजनाथ महतो एवं समस्त टीम, मां मनसा क्लब रानीटांड़, कपिलेश्वर महतो एवं टीम, हरिजन विकास मंच-कुलदीप महतो एवं टीम सिंहपुर, परशुराम महतो एवं समस्त टीम बसरिया, चतुर कालिंदी एवं टीम बगदा, आनंद नायक एवं टीम बगदा, महतो टोला टीम खुदीबेड़ा एवं कीर्तन मंडली तथा भूषण महतो एवं आयोजन समिति की समस्त टीम बगदा ने हिस्सा लिया.
आयोजन समिति के सदस्यों ने निभायी सक्रिय भूमिका
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह, टांगटोना पंसस प्रिया देवी, पूर्व मुखिया विष्णुचरण महतो, उपमुखिया वीरेंद्र करमाली, सिंहपुर पंसस विनोद महतो, पूर्व पंसस रेणु देवी और डॉ. संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: विश्वकर्मा पूजा पर बोकारो की सड़कों पर उतरेंगे 600 नये वाहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी की भी बढ़ी मांग
आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के कृष्ण किशोर साव, चांदमुख महतो, सुकदेव राम, मनु महतो, विकास महतो, गोविंद महतो, सुजीत नायक, धर्मनाथ महतो, कमलेश महतो, तुलसीदास महतो, दिलीप महतो, जयप्रकाश वर्मा और मिथुन महतो समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए