विश्वकर्मा पूजा पर बोकारो की सड़कों पर उतरेंगे 600 नये वाहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी की भी बढ़ी मांग

Updated:
विज्ञापन

बाइक शोरूम की फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर बोकारो में ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है. इस बार 600 से अधिक नए वाहन सड़कों पर उतर सकते हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक स्कूटियों की मांग खास है.

विज्ञापन

बोकारो. विश्वकर्मा पूजा पर इस बार बोकारो का ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार रहने की उम्मीद है. 17 सितंबर को शहर के विभिन्न शोरूम से करीब 600 नये वाहन सड़कों पर उतर सकते हैं. इनमें करीब 150 चार पहिया और 350 दोपहिया वाहन शामिल हैं. डीलरों के अनुसार, साल 2025 की तुलना में इस बार वाहन बाजार में 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल आने की संभावना है.

विज्ञापन
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
यह फोटो एआई से बनाई गयी है

इलेक्ट्रिक स्कूटी की रहेगी खास मांग

इस बार बोकारो के ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है. खासकर दोपहिया स्कूटी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग अधिक रहने की उम्मीद है. बड़े ब्रांड के साथ छोटे ब्रांड की इलेक्ट्रिक स्कूटी की भी बिक्री बढ़ी है.

ये भी पढ़ें: कथारा कोलियरी की बंद क्वायरी में मछली मारने गया था शख्स, दो दिन बाद तैरता मिला शव

डीलरों के अनुमान के मुताबिक, विश्वकर्मा पूजा के दौरान जिले में करीब 70 इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिलीवरी हो सकती है.

एक से सवा लाख रुपये तक के दोपहिया वाहनों की मांग

दोपहिया वाहन बाजार में एक लाख से 1.25 लाख रुपये तक की कीमत वाले वाहनों की मांग सबसे मजबूत बतायी जा रही है. वहीं कार बाजार में एसयूवी और मिड-प्रीमियम मॉडल खरीदारों की पसंद बने हुए हैं.

डीलरों के मुताबिक, त्योहारी ऑफर, आकर्षक फाइनेंस स्कीम और ग्राहकों की बढ़ती क्रय शक्ति से बाजार को गति मिली है. इस बार पितृ पक्ष नहीं होने को भी खरीदारी के लिए अनुकूल माना जा रहा है.

ग्रामीण इलाकों से भी हो रही बुकिंग

बोकारो के ऑटोमोबाइल बाजार में सिर्फ स्टील सिटी के ग्राहक ही नहीं पहुंच रहे हैं. जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों ने वाहनों की बुकिंग करायी है.

डीलरों का कहना है कि मानसून की स्थिति बेहतर रहने का फायदा भी बाजार को मिल रहा है. हालांकि, जिले के सभी खरीदार बोकारो के शोरूम का रुख नहीं कर रहे हैं. सुविधा के अनुसार कुछ ग्राहक रांची, रामगढ़ और धनबाद से भी वाहन खरीद रहे हैं.

पिछले साल की तुलना में बाजार में उत्साह

संध्या होंडा के दीपक कुमार डे ने कहा कि इस साल वाहन बाजार में उत्साह है. पिछले साल जीएसटी और पितृ पक्ष के कारण ग्राहकों में असमंजस की स्थिति थी. इस बार ऐसी स्थिति नहीं है. विश्वकर्मा पूजा पर उनके शोरूम से करीब 100 से 150 वाहनों की डिलीवरी होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन ने डीपीएस बोकारो की छात्रा को भेजा सराहना पत्र, हाथ से बनाई राखी भेजने पर जताया आभार

क्राफ्ट ऑटो के मनीष कुमार ने कहा कि बाजार विभिन्न कारणों से उत्साहित नजर आ रहा है. ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार वाहन का चयन कर रहे हैं. एसयूवी और मिड-साइज वाहनों की मांग बनी हुई है. उनके शोरूम से करीब 15 से 20 वाहनों की डिलीवरी होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola