SP ने कसमार थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर जल्द निष्पादन का दिया निर्देश
कसमार थाना में पुलिस टीम को निर्देश देते एसपी
बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कसमार थाना का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और लंबित कांडों की स्थिति की समीक्षा की और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.
बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बुधवार को कसमार थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों और लंबित कांडों की स्थिति की समीक्षा की. एसपी के थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेते हुए पुलिस कार्यों से संबंधित जानकारी ली.
अभिलेखों और लंबित मामलों की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों की अद्यतन स्थिति देखी. उन्होंने दर्ज मामलों, अनुसंधान की प्रगति और लंबित कांडों की जानकारी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से ली. एसपी ने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन करने तथा अनुसंधान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप; तीन सप्ताह बाद झारसुगुड़ा से बरामद
उन्होंने मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान के दौरान सभी आवश्यक पहलुओं पर गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया.
कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने का निर्देश
एसपी ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.
पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस-पब्लिक मैत्री और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम रहना जरूरी है. पुलिस पदाधिकारी और जवान आम लोगों से बेहतर संवाद बनाये रखें तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करें.
उन्होंने थाना आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करने की बात कही. एसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी और सजगता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया. मौके पर थाना प्रभारी कुंदन कुमार, एसआई रंजन सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए