चंद्रपुरा गोलीकांड में जमीन विवाद और लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने स्थल से जुटाये साक्ष्य; अपराधियों की तलाश तेज

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल के बाहर मौजूद पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंद्रपुरा में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे की हालत गंभीर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जमीन विवाद व लेनदेन के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा में गुरुवार की रात हुए गोलीकांड के बाद आवासीय कॉलोनी के लोग दहशत में हैं. घटना में एक दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनका पुत्र रोहित सिन्हा गंभीर रूप से घायल है. रोहित का बोकारो जनरल अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है. शुक्रवार को उसका सीटी स्कैन भी कराया गया.

विज्ञापन
परिवार का फाइल फोटो
परिवार का फाइल फोटो

घटना के बाद शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है और घटनास्थल समेत आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

एसडीपीओ रवींद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. फॉरेंसिक टीम ने भी घर के अंदर और बाहर विभिन्न बिंदुओं की जांच कर साक्ष्य जुटाये.

ये भी पढ़ें: पेटरवार के जरूवाटांड़ मंदिर में धूमधाम से मना छाता पर्व, भगवान इंद्र की पूजा कर मांगी अच्छी बारिश

पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही है. पुलिस ने जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने का भरोसा दिया है.

जमीन विवाद और लेनदेन के पहलू की भी जांच

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद या लेनदेन से जुड़े विवाद की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. जांच और साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जायेगा.

35 वर्षों से चंद्रपुरा में रह रहा था परिवार

मृतक नरेश सिन्हा मूल रूप से बोधगया के रहने वाले बताये गये हैं. वह करीब 35 वर्षों से चंद्रपुरा में रह रहे थे. चंद्रपुरा प्लांट में एक कंपनी में रिगर के पद पर वर्ष 2017 तक कार्यरत रहे थे.

नरेश सिन्हा के एक बेटा और एक बेटी बाहर रहते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों चंद्रपुरा पहुंच रहे हैं. परिवार के सदस्यों के आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

ये भी पढ़ें: पिंड्राजोरा में एनएच-32 किनारे अचेत मिला युवक, अस्पताल में चल रहा इलाज

कॉलोनी में बढ़ायी गयी पुलिस की तैनाती

घटना के बाद आवासीय कॉलोनी और आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गयी है. पुलिस की मौजूदगी के बीच स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा और चिंता बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola