पिंड्राजोरा में एनएच-32 किनारे अचेत मिला युवक, अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के पिंड्राजोरा में एनएच-32 किनारे एक युवक अचेत अवस्था में मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जांच में कीटनाशक के सेवन की बात सामने आई है.

विज्ञापन

बोकारो. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सिधाबनी गांव में एनएच-32 किनारे गुरुवार दोपहर एक युवक अचेत अवस्था में मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सदर अस्पताल, बोकारो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन किया था.

विज्ञापन

युवक की पहचान पुरुलिया जिले के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलोंजा निवासी नसीर अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र अजहरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है.

पुलिस ने समय रहते अस्पताल पहुंचाया

युवक के अचेत अवस्था में मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पिंड्राजोरा थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने थाना के वाहन से युवक को सदर अस्पताल, बोकारो पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: कसमार में सियार के हमले के बाद दो ग्रामीणों की मौत, छह गांवों में दहशत; घायलों की दोबारा जांच की मांग

अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है. समय रहते अस्पताल पहुंचाये जाने से उसे उपचार मिलने में मदद मिली.

कारणों का पता लगा रही पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने कीटनाशक का सेवन किन परिस्थितियों में किया. मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola