Bokaro News: फायर विंग को 34 रनों से हराकर सिक्यूरिटी विंग ने जीता क्रिकेट मैच
Updated at : 20 Apr 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News: सीआइएसएफ की अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत रविवार को झरनाडीह स्थित यूनिट लाइन में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. फायर विंग व सिक्यूरिटी विंग के बीच मैच खेला गया.
विज्ञापन
सिक्यूरिटी विंग की टीम ने 34 रनों से जीत हासिल की. इसके पूर्व 12–12 ओवर के इस मैच में सिक्यूरिटी विंग की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस टीम की और से विष्णु कुमार के शानदार 46 रनों की आक्रामक पारी के साथ टीम ने 119 रन बनाये.
जवाबी पारी में 85 रन ही बना सकी फायर विंग की टीम
जबाबी पारी खेलते हुए फायर विंग की टीम 85 रन ही बना सकी. विष्णु को मैन आफॅ द मैच का पुरस्कार मिला. मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट वखारे ऋषिकेश वसंत सहित अन्य अधिकारियों ने टीम व खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




