नौ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आज से

भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी वाहन को उपायुक्त ने किया रवाना
बोकारो. उच्च शिक्षा व तकनीकी विभाग झारखंड सरकार की ओर जिला के नौ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 जून से 30 जून तक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा. आयोजन की सफलता को लेकर सोमवार को भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी वाहन को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया. उपायुक्त विजया जाधव ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया. वाहन जिला के सभी प्रखंड के नौ विद्यालयों सहित आज पास के विद्यालयों के बच्चों को विज्ञान की जानकारी देगी. मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी व अन्य मौजूद थे.
प्रखंडवार विद्यालय का नाम व प्रदर्शनी की तिथि :
पेटरवार प्रखंड के 2 उच्च विद्यालय पेटरवार में 11 जून, कसमार प्रखंड के 2 उच्च विद्यालय दातू में 12 व 13 जून, चास प्रखंड के सर्वोदय 2 उच्च विद्यालय पिंडराजोरा में 14 जून, उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय सोनाबाद में 15 जून, चंदनकियारी प्रखंड के 2 उच्च विद्यालय चंदनकियारी में 18 व 19 जून, चंद्रपुरा प्रखंड के उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय घटियारी में 20 व 21 जून, नावाडीह प्रखंड के भूषण 2 उच्च विद्यालय नावाडीह में 24 व 25 जून, बेरमो प्रखंड के राम रतन उच्च विद्यालय ढोरी में 26 व 27 जून व गोमिया प्रखंड के गोमिया 2 उच्च विद्यालय गोमिया में 28 व 29 जून को प्रदर्शित किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




