Bokaro News : बोकारो में 05 से 06 जनवरी तक स्कूल बंद

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : शीतलहर की वजह से उपायुक्त ने जारी किया आदेश

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो. रविवार को बोकारो में कोहरा और ठंड का प्रकोप देखा गया. ठंड की वजह से जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने केजी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. उपायुक्त ने बताया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के माध्यम से राज्य में अगले आदेश तक भारी ठंड एवं शीतलहरी को लेकर चेतावनी दी गई है. उक्त बुलेटिन में बोकारो जिला को येलो जोन की श्रेणी में चिह्नित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गई है. इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत बोकारो जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 05 से 06 जनवरी तक स्थगित करने का आदेश दिया है. सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा पूर्व निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे. साथ ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा का संचालन भी विद्यालय अपने विवेकानुसार करेंगे. यह भी जानकारी दी जाती है कि सरकारी विद्यालय शीतकालीन अवकाश के कारण 05 जनवरी तक पूर्व से ही बंद हैं. 06 जनवरी को सरकारी विद्यालय शिक्षकों हेतु खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर ई विद्या वाहिनी के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nitya Nand Saw

लेखक के बारे में

By Nitya Nand Saw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola