बोकारो स्टेशन ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष बने अशोक यादव

Updated:
विज्ञापन

नव नियुक्त सदस्यों को सम्मानित करते लोग | Prabhat Khabar Network

बोकारो रेलवे स्टेशन ऑटो चालक संघ के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें अशोक यादव को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया है। नव-निर्वाचित टीम ने झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।

विज्ञापन

बोकारो रेलवे स्टेशन ऑटो चालक संघ के चुनाव में अशोक यादव को पुनः अध्यक्ष चुना गया है. चुनाव के बाद संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की.

आपके शहर में

विज्ञापन

संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव अलाउद्दीन अंसारी और कोषाध्यक्ष मनोज सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं. मुलाकात के दौरान संघ के सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों और यात्रियों को दी जा रही सेवाओं को लेकर चर्चा की.

यात्रियों के प्रति बेहतर व्यवहार की अपील

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कामना की कि बोकारो रेलवे स्टेशन ऑटो चालक संघ यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराता रहे और अपने सौहार्दपूर्ण व्यवहार से यात्रियों के बीच सम्मान कायम रखे. उन्होंने संघ के सदस्यों से अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की.

मौके पर रमेश गुप्ता, कमलेश यादव, संजय यादव, सलीम अंसारी, नसरुल्ला अंसारी, सुरेंद्र सिंह, बृजेश तिवारी, भोला शर्मा, मनोज शर्मा, असीम अंसारी, सुभाष यादव, मुस्लिम अंसारी, सोहेल खान, लालबाबू अंसारी और ननकू तिवारी समेत संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola