स्कूलों में पुलिस की पाठशाला: साइबर अपराध, पोक्सो और यातायात नियमों पर जागरूकता
स्कूल में बच्चों को जानकारी देते पुलिस अधिकारी
बोकारो पुलिस स्कूलों में बच्चों को नशा मुक्ति, यातायात नियम, पोक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। जानें इस विशेष अभियान की पूरी जानकारी।
एसपी के निर्देश पर बोकारो के कई क्षेत्रों में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान छह महीने में बोकारो पुलिस ने जिला के 116 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों को नशा मुक्ति, यातायात नियम, रोड सेफ्टी, पोक्सो एक्ट, डायल 112, डायल 1930, साइबर अपराध से बचने के तरीके बताये.
आपके शहर में
नशा नाश का जड़
अभियान के दौरान बच्चों को बताया गया कि नशा नाश का जड़ है. घर-परिवार या आस-पडोस में होने वाले नशे का विरोध करें. कोई परेशान करे, तो तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत करें. यातायत नियमों का हमेशा पालन करें. ताकि बढ रही दुर्घटनाओं की संख्या पर काबू पाया जा सके. रोड सेफ्टी आपके जीवन को सुरक्षित बनाता है. गुड टच व बैड टच की फिलिंग को समझें. आपके परिचित हो या अपरिचित. आपके साथ गंदा व्यवहार करते हैं, तो परिवार के सदस्यों को तुरंत जानकारी दें.
सावधानी से करें सोशल साइट का इस्तेमाल : एसपी
एसपी नाथू सिंह मीणा, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने साइबर अपराध से बचने की सलाह दी. एसपी मीणा ने कहा साइबर अपराध के शिकार लोग लगातार हो रहे है. आप भी सोशल साइट का इस्तेमाल सावधानी से करें.
किसी भी अनजाने से दोस्ती करने से पहले घरवालों को जरूर जानकारी दे. अनजाने लोगों से सोशल साइट पर दोस्ती आपको संकट में डाल सकता है. किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत 112 नंबर व साइबर अपराध से बचने के लिए 1930 नंबर पर डायल करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए