चंदनकियारी के गम्हरिया में सड़क नहीं, ग्रामीणों का एलान-सड़क नहीं तो वोट नहीं
सड़क बनाने की मांग करती हुई महिलाएं
चंदनकियारी के गम्हरिया गांव में पक्की सड़क के अभाव से ग्रामीण परेशान हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को हो रही भारी दिक्कतों के कारण ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
आजादी के 79 साल बाद भी चंदनकियारी के गम्हरिया गांव में पक्की सड़क तक नहीं बन पाई है. गांव के लखी गोप के घर से मुख्य सड़क तक पक्की सड़क नहीं होने से गांव के 300 से 400 लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते पर जलजमाव होने से आवागमन बंद हो जाता है और काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. बीमारी के हालत में किसी को अस्पताल तक ले जाने में भारी परेशानियों होती है.
ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को लेकर गुरुवार को गांव में ही पदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया. गांव के अनंत गोप ने कहा उनकी गर्ववती पत्नी बंदना को विगत दिनों अस्पताल ले जाने के दौरान काफी परेशानी हुई थी. लोगों ने कहा कि मामले को लेकर अगर कोई कार्रवाई नही होती है तो आंदोलन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए