स्मार्ट डस्टबिन से हाइड्रोलिक ब्रिज तक, छात्रों के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

विज्ञान मेला में शामिल विद्यार्थी

बोकारो के दी पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल में आयोजित स्टेम फेयर में छात्रों ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित 295 से अधिक शानदार मॉडल प्रदर्शित किए।

विज्ञापन

बोकारो के सेक्टर-12 स्थित दी पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल में गुरुवार को आयोजित स्टेम फेयर 2026 में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का शानदार संगम देखने को मिला. कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने करीब 295 से अधिक परियोजनाएं प्रस्तुत कर आयोजन को विद्यालय के सबसे व्यापक शैक्षणिक आयोजनों में बदल दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर मॉडल के पीछे गहन अध्ययन, निरंतर प्रयोग और कई चरणों में किया गया सुधार था. विद्यार्थियों ने समस्याएं पहचानीं, समाधान खोजे, डिजाइन तैयार किए और अपने विचारों को काम करते हुए देखा. प्रदर्शनी में ईकोब्रिक्स, स्मार्ट डस्टबिन, वाटर लेवल इंडिकेटर, हाइड्रोलिक ब्रिज, भूकंपरोधी भवन और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक क्रेन सहित कई उपयोगी मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे.

कार्यकारी निदेशक डॉ. डैनियल माइकल प्रसाद, मुख्य शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद और प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की सराहना की. प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने कहा कि प्रयोग और प्रश्न पूछने से वैज्ञानिक सोच विकसित होती है.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola