Bokaro News : दीपावली और छठ के रंग में रंगे स्कूल

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 19 Oct 2025 12:51 AM

विज्ञापन

Bokaro News : ज्योति पर्व दीपावली और प्रकृति पर्व छठ को लेकर कई स्कूलों में शनिवार को कार्यक्रम हुए.

विज्ञापन

गांधीनगर, ज्योति पर्व दीपावली और प्रकृति पर्व छठ को लेकर कई स्कूलों में शनिवार को कार्यक्रम हुए. केएससीएस (कृष्णा सुदर्शन सेंट्रल स्कूल) गांधीनगर में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्राचार्य विवेकानंद पांडे ने दीपावली के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी. दीया सजाओ प्रतियोगिता में करण कुमार, आयशा महतो, श्रेया कुमारी, अंकिता कुमारी, रिम्सा कौसर, मौसमी कुमारी, आर्या सिंह, भूमि कुमारी, ईशा अग्रवाल, तृप्ति कुमारी, नीति कुमारी, रूही कुमारी, मोमबत्ती सजाओ में जयेश कुमार, कुणाल कुमार, मोमबत्ती बनाओ प्रतियोगिता में नीतिका कुमारी, रंगोली प्रतियोगिता में अंशु, गरिमा, शीतल, पलक, आस्था, अंशिका, रम्या, जया, लवली, शिप्रा, आस्था, आस्का, अनंत्या, रागिनी, सचिन, भानु, एकता, रुद्रा, रंजन कुमार महतो, आदित्य कुमार, पीयूष कुमार, निष्ठा कुमारी, प्रगति कुमारी, आफरीन, फातिमा, पलक सिंह, समिति भाटिया, पलक सिंह, उषा कुमारी, आशा गुप्ता, खुशबू कुमारी, आस्था दुबे, खुशी कुमारी, मीरा कुमारी, खुशी कुमारी, रचना अग्रवाल, श्वेता कुमारी, शांभवी सारण्य, स्वीटी कुमारी, नैंसी कुमारी आदि ने सफलता पायी. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ढोरी स्टाफ क्वार्टर में दीप महोत्सव मनाया गया. इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर दीपक जलाये. प्रधानाचार्य परमानंद सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया. कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. ललपनिया. डीएवी स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में छात्र-छात्राओं ने छठ पर कार्यक्रम किया. दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद और विवेकानंद सदन की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता हुई. कक्षा तीन से पांच तक के ग्रुप में हंसराज प्रथम व दयानंद हाउस द्वितीय और कक्षा छह से आठ तक के ग्रुप में दयानंद प्रथम, हंसराज द्वितीय व श्रद्धानंद हाउस तृतीय स्थान पर रहे. कक्षा नौ से 12 तक की टीम में विवेकानंद प्रथम, श्रद्धानंद द्वितीय और हंसराज सदन तृतीय स्थान पर रहे. चित्रकला प्रतियोगिता में प्रांजल दिव्या प्रथम, प्राची कुमारी द्वितीय और सानवी तृतीय स्थान पर रहे. अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में अनुजा सिन्हा, नेहा रानी व मुकेश कुमार पहले तीन स्थानों पर रहे. हिंदी निबंध प्रतियोगिता में अनन्या गायन व अली शबा जीशान प्रथम, अमित राज व कहकशां परवीन द्वितीय और आराध्या श्रेया व हिमांशु राज तृतीय स्थान पर रहे. जूनियर विंग के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई. प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों की सराहना की. साड़म स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र- छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाये और दीप प्रज्ज्वलित किये. मौके पर प्रधानाचार्य राजेश प्रसाद, गीता सलूजा, श्रीती सिंह, हिमांशु राउत, सुरेंद्र प्रसाद, महावीर डे, अजीत नारायण प्रसाद, भोला ठाकुर, कुमारी अन्नु, सोनिका कुमारी, रमण कुमार आदि उपस्थित थे. डीएवी स्कूल स्वांग में छात्र-छात्राओं ने छठ गीत प्रस्तुत किये और दीये, रंगोली व रंग-बिरंगी कलाकृतियों से विद्यालय परिसर की सजावट की. प्राचार्या डी बनर्जी ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर उन्मुख होने, अज्ञानता को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने की सीख देता है.

अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो में कक्षा से दस तक की छात्राओं ने छठ पूजा उत्सव मनाया. सचिव अमित कुमार सिंह व प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि यह पर्व प्रत्यक्ष देवता के रूप में पूजे जाने वाले सूर्य भगवान को समर्पित है. कक्षा तीन से दस तक के छात्राओं ने दीपोत्सव में भाग लिया और एक से बढ़ कर एक दीये बनाये. मौके पर उपाध्यक्ष राम नरेश द्विवेदी, अभिभावक प्रतिनिधि रीमा सिंह, भगवती नोनिया, रंजू झा, निभा सिन्हा, पूजा शर्मा, श्वेता शर्मा, अपर्णा कुमारी, मीणा देवी, अणिमा कुमारी, श्रेया बरनवाल, सोनाली कुमारी, नवल किशोर सिंह, साधन चंद्रधर, राकेश सिंह, उमाशंकर, दिवाकर पांडेय आदि थे.

सेंट मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव

कथारा. कथारा स्थित सेंट मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव मनाया गया. मौके पर छात्राओं ने नृत्य, गीत कविता प्रस्तुत किये और रंगोली बनायी. दीप भी प्रज्वलित किये गये. अभिभावकों और अतिथियों को मिठाई खिलायी गयी. मुख्य अतिथि सीसीएल कथारा कोलियरी खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी ने कहा कि शिक्षा रूपी दीपक के बल पर ही सभ्य समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है. विशिष्ट अतिथि उमवि बांध के प्रधानाध्यापक बृज बिहारी साव ने कहा कि आधुनिक युग में संस्कार युक्त युक्त शिक्षा की नितांत आवश्यकता है. श्रमिक नेता राजू रविदास ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रमाण है. मौके पर शिक्षक दिलीप कुमार यादव, पप्पू कुमार, राजीव कुमार, कालेश्वर कुमार, सुषमा कुमारी, पूजा कुमारी, अजमेर खातून, फातिमा खातून, दिलीप कुमार यादव उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक सतीश कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola