Road Accident: उड़ीसा में हुई सड़क दुर्घटना में गोमिया के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited by Dipali Kumari
Updated:
विज्ञापन

मृतक युवक की फाइल फोटो

Road Accident : उड़ीसा के छत्तीसगढ़ में हुई एक सड़क दुर्घटना में गोमिया के 28 वर्षीय कर्ण मिश्रा की मौत हो गयी. कर्ण मिश्रा झारसुगुड़ा में जिम चलाते थे. युवक के मौत की खबर से गोमिया में शोक की लहर दौड पड़ी. आज देर शाम मृतक का शव गोमिया पहुंचेगी.

विज्ञापन

Road Accident| ललपनिया, नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत के न्यू माइनस निवासी राजू मिश्रा के 28 वर्षीय पुत्र कर्ण मिश्रा का उड़ीसा के छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. कर्ण मिश्रा झारसुगुड़ा में जिम चलाते थे. युवक के मौत की खबर से गोमिया में शोक की लहर दौड पड़ी. आज देर शाम मृतक का शव गोमिया पहुंचेगी.

साइकिल सवार वृद्ध को बचाने के क्रम में हुई दुर्घटना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्ण मिश्रा एक दिन पूर्व झारसुगुड़ा गये थे. कल बुधवार की शाम मिश्रा अपनी बाइक से कही जा रहे थे. इसी दौरान सड़क में एक साइकिल सवार वृद्ध को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घायल युवक को अस्पताल के जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस हादसे में वृद्ध को भी हल्की चोटें आयी है, जिसका स्थानीय अस्पताल में फिलहाल इलाज चल रहा है. मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें

Murder in Bokaro: बेरमो में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे विधायक जयराम महतो

Pink City Bus Ranchi: पिंक सिटी बस सेवा पड़ी फीकी, आम बसों में सफर करने को मजबूर महिलायें

JAC Board 9th Result 2025: जैक 9वीं की परीक्षा में कोडरमा-हजारीबाग का दबदबा, देखें अन्य जिलों की रैंकिंग

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola