बोकारो मर्डर मिस्ट्री: 9 महीने बाद मिला पुष्पा का नरकंकाल! शादी के दबाव में प्रेमी ने ही रेता था गला

Updated at : 11 Apr 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Pushpa Mahto Murder Case

गिरफ्तार कर आरोपी को जेल ले जाती पुलिस

Pushpa Mahto Murder Case: बोकारो पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 9 महीने से लापता पुष्पा महतो हत्याकांड की गुत्थी सुलझी. प्रेमी दिनेश महतो ने शादी के दबाव से बचने के लिए पुष्पा को चास कॉलेज बुलाया और जंगल ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी. पढ़ें कैसे हुआ मामले का खुलासा.

विज्ञापन

Pushpa Mahto Murder Case, बोकारो : बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटाडीह गांव की 18 वर्षीय पुष्पा महतो की गुमशुदगी और हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. करीब नौ महीने से न्याय का इंतजार कर रहे परिजनों को तब झटका लगा जब उन्हें पता चला कि पुष्पा की हत्या उसके प्रेमी दिनेश कुमार महतो ने ही की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जंगल से मृतका का नरकंकाल, कपड़ों के अवशेष और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है.

शादी का दबाव बना हत्या की वजह

जांच में यह बात सामने आई है कि पुष्पा 21 जुलाई 2025 से लापता थी. आरोपी दिनेश और पुष्पा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. पुष्पा लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर दिनेश ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. उसने पुष्पा को चास कॉलेज बुलाने के बहाने झांसा दिया और वहां से पास के जंगल ले गया, जहां चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया.

Also Read: पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की वापसी पर लगेगा सुरक्षा घेरा? झारखंड भाजपा अध्यक्ष का DGP को पत्र, कर डाली बड़ी मांग

एसआईटी ने 12 घंटे में सुलझाई गुत्थी

मामले का खुलासा न होने के कारण यह केस झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंच गया था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे. यहां तक कि सीआईडी डीआईजी संध्या रानी मेहता को भी जांच के लिए पहुंचना पड़ा था. अंततः एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक नई एसआईटी का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर जब दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने महज 12 घंटे के भीतर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

एफएसएल टीम करेगी जांच

घटनास्थल से नरकंकाल और बालों के अवशेष बरामद होने के बाद मामले की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए एएफएसएल (AFSL) टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस अब डीएनए टेस्ट और अन्य वैज्ञानिक विधियों के जरिए साक्ष्य जुटा रही है ताकि कोर्ट में आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके.

Also Read: नोवामुंडी में मानवता की मिसाल, दो दिन बाद सकुशल मिली लापता बुजुर्ग महिला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola