Bokaro News : संकल्प सभा को लेकर तैयारी में जुटी माले

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 04 Oct 2025 11:50 PM

विज्ञापन

Bokaro News : आठ अक्तूबर की संकल्प सभा की तैयारी को लेकर भाकपा माले जुट गयी है.

विज्ञापन

गांधीनगर/ कथारा. दिल्ली में वर्ष 1990 में आयोजित दाम बांधों काम दो रैली में शहीद हुए मोहर तिलक और रामदास रविदास के 25वें शहादत दिवस पर आठ अक्टूबर को चलकरी और छपरगढ़ा में संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा. सभा को भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, राज्य स्थायी कमेटी के सदस्य भुवनेश्वर केवट, मजदूर नेता केशव सिंह यादव आदि संबोधित करेंगे. आयोजन की तैयारी में पेटरवार प्रखंड सचिव पंचानन मंडल, अजय रविदास छात्र नेता राज केवट, लोकल कमेटी सचिव इंद्रदेव सिंह, रामदास टुडू आदि लगे हैं. कई गांवों में बैठक की गयी है. बताया गया कि इस बार संकल्प सभा में संविधान और लोकतंत्र विरोधी साजिश के खिलाफ और विस्थापितों के अधिकारों की आवाज बुलंद की जायेगी.

छपरगढ़ा और चलकरी में होगा कार्यक्रम

इधर, पेटरवार प्रखंड के छपरगढ़ा शहीद रामदास चौक परिसर में शनिवार को भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक अजय रविदास की अध्यक्षता में हुई. मुख्य रूप से राज्य कमेटी सदस्य भुनेश्वर केवट उपस्थित थे. बताया गया कि आठ अक्टूबर को छपरगढ़ा मुख्य चौक पर पूर्वाह्न 12 बजे से और चलकरी में शाम चार बजे से श्रद्धांजलि सभा होगी. आयोजन के तैयारी पर चर्चा की की गयी. बैठक में बैजू रविदास, शहजान अंसारी, युनूस अंसारी, जिबरैल अंसारी, पाण्डु गंझू, संजय रविदास, उमेश रविदास, कुंद कुमार, राहुल कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola