मतदाता सूचना पर्ची वितरण में लाएं तेजी : डीइओ

Updated at : 10 May 2024 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूचना पर्ची वितरण में लाएं तेजी : डीइओ

गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में चुनाव की तैयारी

विज्ञापन

बोकारो. मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र से संबंधित मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जा रहा है. इस कार्य में तेजी लाने व शत-प्रतिशत मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने सभी निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों सह सभी बीडीओ व सीओ को जरूरी निर्देश दिया. डीइओ ने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध कराएंगे. साथ ही मतदाता को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे. जिला में 1581 मतदान केंद्रों से जुड़े बूथ लेवल ऑफिसर मतदाता पर्ची वितरण कार्य को कर रहे हैं. बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची दिखा कर मतदाता मतदान नहीं कर सकेंगे. मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची के साथ किसी वैध पहचान पत्र (इलेक्ट्रोल फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि मान्य आइडी) को अपने साथ ले जाना होगा, तभी वह मतदान कर सकेंगे. मतदाता सूचना पर्ची देने के पीछे का उद्देश्य मतदाताओं को बूथ संख्या,मतदाता सूची का क्रम संख्या, नाम आदि का विवरण उपलब्ध कराना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola