Bokaro News : केबुल जलने से कई दिन रही बिजली आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : केबुल जलने से कई दिन रही बिजली आपूर्ति ठप

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के झिरकी रविदास टोला में केबुल जल जाने से कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही.

विज्ञापन

कथारा, गोमिया प्रखंड अंतर्गत सरहचिया पंचायत के झिरकी रविदास टोला में ओवर लोड के कारण केबुल जल जाने से लगभग डेढ़ सौ घरों में कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही. राजेश्वर रविदास, अमरजीत कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि कथारा कोलियरी से सटे यादव, मुस्लिम व रविदास टोला में सीसीएल प्रबंधन द्वारा वर्षों पूर्व लगाये गये पोल और तार जर्जर हो चुके हैं. तार टूटने और पोल गिरने की अक्सर समस्या होती है. ग्रामीणों द्वारा छह माह पहले पीओ को आवेदन देकर आठ नया पोल और 16 सौ मीटर तार देने की मांग की गयी थी. लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया. शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे केबुल जल कर गिर गया. गार्ड वायर नहीं रहने के कारण लोग बाल-बाल बच गये. शनिवार सुबह इसकी सूचना द्वारा पीओ को दी गयी. रविवार को विभागीय कर्मचारियों ने केबुल बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल की. मौके पर ग्रामीणों में शिवम कुमार, मिथिलेश रविदास, राजेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola