ePaper

Bokaro News : फगुआ गीताें पर झूमे लोग

Updated at : 12 Mar 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : फगुआ गीताें पर झूमे लोग

Bokaro News : . मंगलवार को जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

फुसरो. मंगलवार को जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ़ खास ढोरी स्थित सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के ढोरी क्षेत्रीय कार्यालय में हुए समारोह में मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व संसद रवींद्र कुमार पांडेय, सीसीएल संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अबीर लगा कर होली की बधाई दी.

अतिथियों ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है. इसे हंसी-खुशी से मनाये. आपस में मतभेद, द्वेष या विवाद उत्पन्न ना करें. बेरमो में सदियों से होली का त्योहार भाईचारा व सौहार्द से मनाया जाता है, जिसे आगे भी सभी बरकरार रखें. मौके पर नकुल केवट व मुकंद मल्लाह की टीम द्वारा प्रस्तुत फगुवा के गीतों पर लोग झूम उठे. मौके पर भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, भामसं जिला संगठन मंत्री संत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, अध्यक्ष कुलदीप, जिला मंत्री ललन मल्लाह, आर उनेश, अरुण सिंह, कैलाश ठाकुर, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, धनेश्वर महतो, फूलचंद किस्कू, सोमनाथ मिश्रा, चांदी पाठक, बृजबिहारी, नवल किशोर सिंह, शंकर सिन्हा, मनोज बाउरी आदि मौजूद थे. इधर, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की ढोरी क्षेत्रीय कमेटी की ओर से मकोली स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. लोगों ने एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाया और मिठाई खिला कर होली की बधाई दी. क्षेत्रीय सचिव जयनाथ मेहता ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है. इस तरह के आयोजन से भाईचारा को बढ़ावा मिलता है.

मौके पर पंकज कुमार, श्यामा बाउरी, राम अवतार सिंह, देवीलाल मांझी, मोहरी महतो, गोविंद रजक, विनोद कुमार महतो, हरि नारायण सिंह, तरुण कुमार महतो, डोमन महतो, श्रीनिवास, झरिया उरांव, कृष्ण नायक समेत अन्य लोग मौजूद थे. तेनुघाट. तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव की ओर से पंचायत भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाया और होली की बधाई दी. साथ ही लजीज व्यंजनों का आनंद लिया. मौके पूर्व मुखिया रेखा सिंह, पंसस अजीत पांडेय, सहिया, जल सहिया आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित अन्य लोग मौजूद थे. बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के फास्ट फूड मार्केट में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भुनेश्वर प्रसाद साव व विशिष्ट अतिथि लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि दूकानदारों की एकता बनी रहनी चाहिए. बच्चों की पढ़ाई में कमी ना करें. होली का त्योहार मिलजुल कर मनाने की जरूरत है. मौके पर शैलेश कुमार, अजीत कुमार, सरजीत राम, विकास साव, जोशी, अखिलेश कुमार, अनिल साहू, भोला प्रसाद, दीपक साव, अजय गुप्ता, मोहन साव, मो आमिर खान, सोहेल खान, सानू कुमार राम, चंद्रदीप साव, राजीव कुमार, विनोद कुमार साव, सुदामा साव, शंभू गुप्ता, भूपेन कुमार आदि थे. कीर्तन मंडली में विशंभर मिश्रा, रमोद कुमार पांडेय, धीरेंद्र राय, अनिल कुमार सिंह, मधेश्वर यादव, रामाज्ञा प्रसाद, लाल बच्चन यादव, मोहन यादव, बिरजू कुमार, अरविंद कुमार सिंह आदि शामिल थे.

महुआटांड़ व जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

महुआटांड़. जगेश्वर बिहार और महुआटांड़ थाना की पुलिस ने मंगलवार को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाइक से फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान गांव-टोलों में ग्रामीणों से बात की और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में होली और ईद मनाने की अपील की. महुआटांड़ थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव और जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी कांति विलास अविनाश ने कहा कि हुड़दंगियों पर नजर है. माहाैल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola