Bokaro News : आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन रही जारी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 21 Mar 2025 10:48 PM

विज्ञापन

Bokaro News : अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो के आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को जारी रही.

विज्ञापन

फुसरो. अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो के आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को जारी रही. बेरमो में फुसरो नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के सह सचिव सूरज मित्तल व सुदर्शन समाज के रवींद्र राम इनसे मिलने पहुंचे. स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि न्यूनतम मानदेय पर हमलोग काम कर रहे हैं. कंपनी ने कई माह से मानदेय नहीं दिया है. फुसरो नप के पूर्व अध्यक्ष ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल से बात कर उनकी समस्याओं पर पहल करने की बात कही. कहा कि राइडर सिक्यूरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इन लोगों के साथ अत्याचार कर रहा है. कर्मियों ने कहा कि विधायक द्वारा मांगाें पर आश्वासन मिलता है तो हड़ताल खत्म कर देंगे. कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को बेरमो विधायक के साथ वार्ता कराने का भी आश्वासन दिया है. हड़ताल में एसडीएच तेनुघाट, एसडीएच बेरमो, सीएचसी गोमिया, सीएचसी पेटरवार, सीएचसी कसमार, सीएचसी नावाडीह, सीएचसी बेरमो, सीएचसी चंदनकियारी, सीएचसी जरीडीह के कर्मचारी शामिल हैं.

स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव

गोमिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के 63 आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी व कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल जारी रखते हुए धरना दिया. इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. मंच के जिला अध्यक्ष विक्की कुमार ने बताया कि जब तक मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी. सभी कर्मी राइडर सिक्यूरिटी सर्विसेस लिमिटेड रांची व अन्य के अधीन कार्यरत हैं. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष तौफिक आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, सचिव चंद्रदेव दास, महेश कुमार, इमतियाज, रश्मि कुमारी, हीरालाल रवानी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी देवी, कुंदन कुमार, कौशल हेंब्रम, अरुण ठाकुर, रमेश राम, सुशीला देवी, उमा खलखो, मंजू देवी, खुशबू कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola