Bokaro News : वाॅकथन का आयोजन, फिट रहने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : वाॅकथन  का आयोजन, फिट रहने का दिया संदेश

Bokaro News : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा की ओर से फुसरो बाजार में वाॅकथन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फुसरो, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा की ओर से रविवार को फुसरो बाजार में वाॅकथन का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया. वाकथन में मारवाड़ी मंच के लोगों के अलावा सीआइएसएफ जवानों और अनपति विद्यालय के छात्र-छात्राओं आदि शामिल हुए. वाकथन फुसरो स्थित अग्रसेन भवन से शुरू हुआ और पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कस्तूरबा विद्यालय पहुंचा. सभी प्रतिभागियों के बीच मंच के सदस्यों ने जूस व फल का वितरण किया.

स्वास्थ्य को बताया सबसे बड़ा धन

मंच के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है. युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रत्येक दिन वॉक करना जरूरी है. सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट श्रीधर ने कहा कि प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करेंगे तो स्वास्थ्य रहेंगे. आसपास के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें. मौके पर सीआइएसफ इंस्पेक्टर आरती सिंह, निकुंज कुमार सहित मंच के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola