Bokaro News : ताइक्वांडो चैंपियनशिप का विजेता बनी नॉकआउट अकादमी

Bokaro News : नॉकआउट अकादमी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का विजेता बनी.
बोकारो जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 33वें जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल सेक्टर-04 ई में रविवार को किया गया. इसमें जिले भर से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 (बालक व बालिका वर्ग) में भाग लिया. ओवरऑल विजेता ट्रॉफी नॉकआउट अकादमी, रनर अप विजेता ट्रॉफी एकलव्य खेल कला एवं संस्कृति अकादमी और प्रथम उप विजेता ट्रॉफी आदर्श विद्या मंदिर चास ने अपने नाम किया. ऋषि राज, श्रुति सिंह राजपूत, सूरजदेव, राघव कुमार, दिव्यांश, साक्षी झा, सुमित राज, साताक्षी झा, आरव कुमार, अद्विका, शौर्य चौधरी, सोनाक्षी झा, तान्या व आदर्श आदि ने गोल्ड, हर्ष सिंह, अद्रिजा, अदित्री, उत्कर्ष, व्यान, रियांशी, आर्यन किस्कू, अंशुमान राज, अपूर्वा, स्वराज, अनैशा सिंह, युवराज सिंह व रुत्विक आदि ने सिल्वर और आफीक, राघव, स्वराज, दीपिका मोदक, अंश मोदक, श्रुति, कृष्णा ठाकुर, माधव राज, रुनिया देव, सत्यम एवं आराध्या सिंह आदि ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया. इसके पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र कुमार, सचिव दिलीप कुमार झा व प्राचार्य अमर प्रसाद ने किया. इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के एडिशनल वाइस प्रेसिडेंट विजय भारती, जिला सचिव भोला कुमार महतो व ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रणव कुमार भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










