Bokaro News : बाइक से गिर कर कार्यालय अधीक्षक घायल

Updated at : 20 Feb 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बाइक से गिर कर कार्यालय अधीक्षक घायल

Bokaro News : सीसीएल कथारा एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय के अधीक्षक मैनाक मुखर्जी बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गांधीनगर. सीसीएल कथारा एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय के अधीक्षक मैनाक मुखर्जी बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. वह गुरुवार को दिन लगभग 10 बजे कुरपनिया स्थित आवास से ड्यूटी जा रहे थे. कथारा जीएम ऑफिस के पहले मुख्य सड़क में सुबह वर्षा होने के कारण बाइक का चक्का फिसल गया और वह सड़क पर गिर गये. राहगीरों ने उन्हें ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया. उनके हाथ व पैर फैक्चर है. चिकित्सकों ने उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जमसं के जोनल सचिव टीनू सिंह, एकेके ओसीपी सचिव संतोष कुमार सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया. टीनू सिंह ने कहा कि कोयला ट्रांसपोर्टिंग के दौरान ट्रकों से कोयले के कण सड़क पर गिरते हैं और पानी पड़ने पर उसमें फिसलन हो जाती है. इससे अक्सर दुर्घटनाएं घटती है. ट्रांसपोर्टिंग में नियमों का पालन नहीं किया जाता है. उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola