Bokaro News : अब 21 से 28 नवंबर तक लगेगा शिविर

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 21 Nov 2025 9:58 PM

विज्ञापन

Bokaro News : आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम अब सेवा अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा.

विज्ञापन

आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम अब सेवा अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा. सरकार के निर्देशानुसार इस बाबत उपायुक्त द्वारा संशोधित आदेश निर्गत किया गया है. इसमें कहा गया है कि 21 नवंबर से 28 नवंबर तक सभी पंचायतों व वार्डों में शिविर आयोजित किये जायेंगे. पूर्व में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शिविर लगाना था. 22 नवंबर को नप फुसरो के वार्ड नंबर 2, 18, 16, 27 व 22 में, चंद्रपुरा प्रखंड की तेलो पूर्वी, तारमी, अलारगो व बंदियो पंचायत, बेरमो प्रखंड की गोविंदपुर ए, गोबिंदपुर बी व गोविंदपुर सी पंचायत, नावाडीह प्रखंड की गोनियाटो, बरई, पलामू व आहरडीह, गोमिया की महुआटांड़, चुट्टे, साड़म पूर्वी, साड़म पश्चिमी, होसिर पूर्वी, होसिर पश्चिमी में शिविर लगेगा. 24 नवंबर को नप फुसरो के वार्ड नंबर 3, 4, 17, 15 व 19 में, बेरमो प्रखंड की जारंगडीह उततरी, बोरिया दक्षिणी, बेरमो पश्चिमी, चंद्रपुरा प्रखंड की तेलो पश्चिमी, रांगामाटी पश्चिमी, रांगामाटी पूर्वी, घटियारी, नावाडीह प्रखंड की पेक, परसबनी, दहियारी व सुरही, गोमिया प्रखंड की हुरलुंग खम्हरा, ससबेड़ा पूर्वी व ससबेड़ा पश्चिमी, 25 नवंबर को नप फुसरो के वार्ड संख्या 28, 14, 8, 11 व 20, बेरमो प्रखंड की बोडिया उत्तरी, गोविंदपुर एफ, बेरमो दक्षिणी, चंद्रपुरा प्रखंड की तेलो मध्य, तुरियो, करमाटांड़ व कुरुबा, नावाडीह प्रखंड की नारायणपुर, बाराडीह, भेंडरा, खरपीटो, गोमिया प्रखंड की चतरोचट्टी, गोमिया, गुरुडीह पश्चिमी, सियारी, तुलबुल, कोदवाटांड़, ललपनिया, 26 नवंबर को फुसरो नप के वार्ड संख्या 13, 21 12, 9, बेरमो प्रखंड की बेरमो पूर्वी, जरीडीह पूर्वी, कुरपनिया, चंद्रपुरा प्रखंड की तरंगा, चंद्रपुरा, रांगामाटी दक्षिणी, नावाडीह प्रखंड की काछो, गुंजरडीह, सहिया व पोटसो, गोमिया प्रखंड की बड़की सिधावारा, हजारी, स्वांग उत्तरी, स्वांग दक्षिणी, टिकाहारा, बड़की पुन्नु, 27 नवंबर को नप फुसरो के वार्ड संख्या 5, 6, 26, 25, नावाडीह प्रखंड की पोखरिया, चिरुडीह, चपरी, बिरनी, चंद्रपुरा प्रखंड की तारानारी, दुगदा पूर्वी, दुगदा पश्चिमी, दुगदा दक्षिणी, बेरमो प्रखंड की गोविंदपुर डी, जरीडीह पश्चिमी, जारंगडीह दक्षिणी, गोमिया प्रखंड की लोधी, कर्रीखुर्द, झिरके, सरहचिया, कुंदा, बारीडीह और 28 नवंबर को नप फुसरो के वार्ड संख्या 7, 10, 24, 23, चंद्रपुरा प्रखंड की पपलो, दुगदा उत्तरी, सिजुआ, नावाडीह प्रखंड की मुंगोरांगामाटी, नावाडीह, कंजकिरो, बेरमो प्रखंड की गोविंदपुर इ, बैदकारो पूर्वी व बैदकारो पश्चिमी, गोमिया प्रखंड की बड़की चिदरी, कथारा, बांध, धवैया, कंडेर, तिलैया पंचायत में शिविर का आयोजन होगा.

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

सरकार के सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया. श्रमिक पेंशन , दुर्घटना सहायता, आवास सहायता, बच्चों की शिक्षा सहायता, कन्या दान सहायता सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. कलाकारों ने कहानी और संवाद के जरिये भी बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर कलाकार प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola