ePaper

एरियर व नाइट शिफ्ट एलाउंस को ले एनजेसीएस सब कमेटी की बैठक 30 को

Updated at : 29 May 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
एरियर व नाइट शिफ्ट एलाउंस को ले एनजेसीएस सब कमेटी की बैठक 30 को

हर मान्यता प्राप्त यूनियन के एक-एक प्रतिनिधि होंगे शामिल

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल कर्मियों के 2017 के बकाया वेतन समझौता व नाइट शिफ्ट भत्ता समेत लंबित मुद्दों को लेकर एनजेसीएस सब कमेटी की बैठक 30 मई को दिल्ली में होगी. बैठक को लेकर नेशनल ज्वाइंट कमेटी फार स्टील इंडस्ट्री (एनजेसीएस) के सदस्यों को पत्र मिल चुका है. एनजेसीएस सब कमेटी की बैठक में हर मान्यता प्राप्त यूनियन के एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके पहले फरवरी में बैठक हुई थी, जिसमें कोई निर्णय नहीं हो पाया था. एरियर और नाइट शिफ्ट एलाउंस पर फैसला होना था. लेकिन, यूनियन व प्रबंधन के बीच सहमति नहीं बन पायी थी. पिछली बैठक में रात्रिकालीन भत्ता को लेकर प्रबंधन ने 170 रुपये का प्रस्ताव दिया था, जबकि यूनियनों ने 320 रुपये से कम पर राजी नहीं हो रहे थे. अब कर्मियों की निगाहें गुरुवार को होनेवाली बैठक पर टिकी है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गयी है. कर्मी नेताओं को सुझाव दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola