स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का एनएचएम मिशन निदेशक ने दिया निर्देश

एनएचएम मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा ने बोकारो में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और प्रसव सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
बोकारो: बोकारो परिसदन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ शनिवार को बैठक की. श्री झा ने सदर अस्पताल में बर्थ वेटिंग रूम की व्यवस्था करने, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को 48 घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखने व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिये. मरीजों के परिजनों के लिए अटेंडेंट बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
जिले के ट्रॉमा सेंटर को अनुमंडलीय अस्पताल में स्थानांतरित कर संचालित करने, बर्न यूनिट व पंचकर्म इकाई को शुरू करने के साथ योग आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का निर्देश दिया. साथ ही ममता वाहन व 108 एंबुलेंस सेवा को एकीकृत (इंटीग्रेटेड) व्यवस्था के तहत संचालित कर सेवाओं को प्रभावी बनाने पर बल दिया.
बरसात के मौसम को देखते हुए मलेरिया की सघन जांच अभियान चलाने व ओआरएस का वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों तक सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये. मौके पर सीएस डॉ एबी प्रसाद, सदर उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह, डॉ सफी नयाज, डॉ पंकज कुमार, डॉ राजश्री सिंह, डॉ मैथिली ठाक्रुर सहित दर्जनों चिकित्सक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










