Bokaro News : अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन को लेकर नेहोर विनती का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन को लेकर नेहोर विनती का आयोजन

Bokaro News : ललपनिया में होने वाले 25वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन को लेकर नेहोर विनती का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

महुआटांड़, लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ स्थित दोरबार चट्टानी के पुनाय थान में मंगलवार को समिति की ओर से नेहोर विनती का आयोजन किया गया. पाहन मेघराय मुर्मू, सुखदेव हेंब्रम व सुनील मुर्मू ने विधिवत रूप से आराध्य मरांग बुरु, लुगू बुरु, लुगू आयो, कुड़ीकीन बुरु, बीरा गोसाईं, कपसा बाबा व घांटाबाड़ी गो बाबा का आह्वान करते हुए 25वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के सकुशल आगमन और महासम्मेलन के सफल आयोजन की कामना की गयी. बोंगा बुरु के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष बबूली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू, उप सचिव मिथिलेश किस्कू, कोषाध्यक्ष सतीशचंद्र मुर्मू, आशा मुर्मू, तालो मरांडी, जोलोमुनि मरांडी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola