Bokaro News : एनसीओइए सीटू ने की कार्यक्रमों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : एनसीओइए सीटू ने की कार्यक्रमों पर चर्चा

Bokaro News : एनसीओइए सीटू बीएंडके एरिया कमेटी की बैठक संडे बाजार स्थित कार्यालय में हुई.

विज्ञापन

गांधीनगर, एनसीओइए सीटू बीएंडके एरिया कमेटी की बैठक बुधवार को संडे बाजार स्थित यूनियन कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई. एरिया सचिव विजय कुमार भोई ने कहा कि 16 अक्तूबर को रांची स्थित यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय कमेटी की बैठक में सीटू के राज्य व केंद्रीय सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चुनाव पर चर्चा हुई है. कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूर वर्ग पर हमला कर रही है. इसके विरोध में सीटू लगातार आंदोलन करेगी. क्षेत्रीय प्रबंधन से मजदूर समस्याओं पर वार्ता हुई थी, जिसका मिनट्स मिला है. इसके अनुसार कुछ समस्याओं के समाधान की दिशा में काम हुआ है. कुछ और समस्याओं पर प्रबंधन के साथ रिव्यू वार्ता की जायेगी. आठ नवंबर को चंद्रपुरा में सीटू के जिला सम्मेलन को लेकर डेलीगेट का चुनाव किया गया है.

आंदोलन का ऐलान

भागीरथ शर्मा व श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने कहा कि एरिया की सभी परियोजना कमेटियों का सम्मेलन कर लिया जाये और जनवरी माह में एरिया कमेटी का सम्मेलन करा कर नयी कमेटी का गठन किया जाये. इसके बाद जोरदार आंदोलन किया जायेगा. बैठक में श्यामनारायण सतनामी, शिवशंकर तांती, केशोचंद मंडल, वरुण कुमार, भोला रजक, ललन राम, संगी मुंडा, सुरेंद्र कुमार, जानकी साव, राहुल कुमार, एस कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola