Naxal News: महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने बोकारो में किया सरेंडर, बतायी ये वजह

पुलिस के समक्ष सरेंडर करती महिला नक्सली सुनीता मुर्मू. फोटो : प्रभात खबर
Naxal News: झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगु बुरू पहाड़ी की तलहटी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बीच अब भाकपा माओवादी के नक्सली अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करने लगे हैं. ऐसी ही एक महिला नक्सली है सुनीता मुर्मू. सुनीता मुर्मू ने 28 अप्रैल को बोकारो में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया. उसने साफ बताया कि वह नहीं चाहती कि लुगु बुरू जैसी किसी मुठभेड़ में उसकी भी मौत हो जाये.
Naxal News| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, अपर समाहर्ता बोकारो मो मुमताज, कमांडेंट सीआरपीएफ 154 बटालियन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो और सीआरपीएफ बटालियन 26 के समक्ष सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो कैंप-2 में महिला नक्सली सुनीता मुर्मू उर्फ लीलमुनि मुर्मू ने आत्मसमर्पण किया. सुनीता मुर्मू 21 अप्रैल को ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगु पहाड़ी की तराई में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में शामिल थी.
भाकपा माओवादी की सक्रिय सदस्य है सुनीता मुर्मू
आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली भाकपा माओवादी की सक्रिय सदस्य है. मुठभेड़ के दौरान वहां से जान बचाकर भाग निकली थी. सुनीता मुर्मू ने बताया कि फिर किसी मुठभेड़ में मारे जाने के डर से उसने आत्मसमर्पण किया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
21 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया
ललपनिया के लुगु बुरू पहाड़ी की तलहटी में 21 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ करीब 5 घंटे तक नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी. उस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग दा उर्फ विवेक समेत 8 नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया था. इसमें 10 लाख का इनामी नक्सली साहेब राम मांझी और 3 लाख का इनामी नक्सली अरविंद यादव शामिल था.
इसे भी पढ़ें
Aaj Ka Mausam: बारिश के बाद झारखंड में गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना
रिम्स निदेशक को हटाये जाने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, सरकार से मांगा जवाब
इटखोरी में आंधी चली और उड़ गया पैक्स का ‘ब्लू टिन शेड’, दबकर हो गयी मजदूर की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




