इटखोरी में आंधी चली और उड़ गया पैक्स का ‘ब्लू टिन शेड’, दबकर हो गयी मजदूर की मौत

इसी टिन शेड के नीचे दब गये थे 2 श्रमिक. एक की हो गयी मौत. फोटो : प्रभात खबर
Cyclone in Chatra Kills Laborer: चतरा जिले के इटखोरी में चक्रवात की वजह से हुए एक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. दूसरा घायल हो गया. घटना परसौनी की है. यहां पैक्स का निर्माण हो रहा है. इसी के लिए ब्लू टिन शेड लगाया गया था. शनिवार की देर शाम अचानक आये चक्रवात की वजह से यह शेड उड़ गया. दो मजदूर इसके नीचे दब गये. एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज हजारीबाग के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है.
Cyclone in Chatra| इटखोरी (चतरा), विजय शर्मा : चतरा जिले के इटखोरी में आंधी चली और पैक्स गोदाम के निर्माण में इस्तेमाल हो रहा ‘ब्लू टिन शेड’ उड़कर गिर गया. इसकी वजह से एक मजबूर की मौत हो गयी. मृतक का नाम देवनारायण शर्मा उर्फ छोटन विश्वकर्मा है. इस हादसे में कालीचरण विश्वकर्मा घायल हुआ है. हजारीबाग के एक निजी क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है. घटना इटखोरी के परसौनी की है.
परसौनी पैक्स गोदाम का टिन शेड उड़कर मजदूरों पर गिरा
इटखोरी के परसौनी पैक्स गोदाम का निर्माण चल रहा था. इसी के लि ब्लू टिन शेड लगाया गया था. 27 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे आंधी-तूफान में यह शीट उड़कर गिर गया. इसके नीचे दो लोग दब गये. तुम्बी चौक निवासी देवनारायण विश्वकर्मा उर्फ छोटन विश्वकर्मा की मौत हो गयी. संवेदक ने आश्वासन दिया कि मृतक के निकट परिजन और घायल को मुआवजा दिया जायेगा. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेजा गया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
थाना प्रभारी की मौजूदगी में मुआवजे पर बनी बात
देवनारायण विश्वकर्मा और कालीचरण विश्वकर्मा दोनों वहीं मजदूरी करते थे. घटना के बाद ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे. दूसरे दिन रविवार 28 अप्रैल को थाना प्रभारी अभिषेक सिंह की उपस्थिति में थाना परिसर में मुआवजे पर सहमति बनी. यह भी तय हुआ कि घायल कालीचरण के इलाज का खर्च भी संवेदक वहन करेगा.
इसे भी पढ़ें
Aaj Ka Mausam: बारिश के बाद झारखंड में गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना
रिम्स निदेशक को हटाये जाने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, सरकार से मांगा जवाब
Ghatshila News: मऊभंडार चौक पर भीषण आग, 5 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




