Bokaro News: रामलखन टुंगरी टुसू मेला में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, लोकसंस्कृति को बताया समाज की आत्मा

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 18 Jan 2026 12:04 AM

विज्ञापन

Bokaro News: रामलखन टुंगरी में आयोजित पारंपरिक टुसू मेला में शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी शामिल हुए. मेला समिति एवं ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर मंत्री ने सभी को टुसू पर्व और मेला की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि टुसू मेला जैसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति और विरासत को संजोने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मेले न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को मजबूती देते हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों, कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलता है. मंत्री ने कहा कि लोक परंपराएं हमारी पहचान हैं और इन्हें सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो. शेरे आलम, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, कुलदीप करमाली, सुभाष चंद्र ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola