Bokaro News : पुलिस कॉलोनी में बैंक कर्मी के घर से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : पुलिस कॉलोनी में बैंक कर्मी के घर से लाखों की चोरी

Bokaro News : तेनुघाट पुलिस काॅलोनी में बैंक कर्मी के बंद घर से लाखों की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

तेनुघाट पुलिस काॅलोनी में तेनुघाट एसबीआइ में हेड क्लर्क राकेश कुमार के बंद घर से सोमवार की रात को लगभग चार लाख रुपये के सामान की चोरी हो गयी. श्री कुमार रांची स्थित घर गये हैं और तेनुघाट के घर में ताला बंद था. पड़ोसियों की सूचना पर तेनुघाट पहुंचे. बताया कि दो आलमारियों के ताले टूटे हुए थे और बगल में रखे बक्से का ताला भी तोड़ कर सामान इधर-उधर फैला दिया गया था. आलमारी से चांदी के सामान भी गायब थे. घर से सोना के लाॅकेट, चांदी की पायल, इन्वर्टर, पीतल व कांसे के बर्तन सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गये हैं. श्री कुमार ने तेनुघाट थाने में चोरी की सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

1.6 टन अवैध कोयला और तीन मोटरसाइकिलें जब्त

सीआइएसएफ ने सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के खासमहल कांटा घर संख्या तीन के समीप दैनिक गश्ती के दौरान जगह-जगह जमा कर रखे गये 1.605 टन अवैध कोयला और तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया. जब्त कोयला सीसीएल प्रबंधन और मोटरसाइकिलों को गांधीनगर थाना को सौंपा गया. गश्ती दल में प्रधान आरक्षक राजू साहु, आरक्षक महिपाल सिंह, सुमित रंजन व आनंद कुमार झा शामिल थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola