Bokaro News : छठ में गांव गया था परिवार, घर से लाखों की चोरी
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : नावाडीह के सुरही में एक बंद घर से पांच लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नगदी की चोरी हो गयी.
विज्ञापन
नावाडीह, नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरही निवासी गणेश साह के बंद घर से पांच लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नगदी की चोरी हो गयी. श्री शाह छठ पर्व को लेकर परिवार के साथ पैतृक गांव बिहार के गया गये हुए हैं. उनके दामाद सुरही निवासी मनोज गुप्ता बुधवार की सुबह अपने ससुर के बंद घर गये तो ताला टूटा हुआ मिला. उन्होंने इसकी जानकारी सुरही मुखिया विश्वनाथ महतो को दी. मुखिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
मुखिया ने बताया कि छठ पूजा के पहले अर्घ के दिन दुलाचंद पंडित के घर से भी जेवरात व नगदी की चोरी हुई है. इससे पूर्व भी सुरही में नारायण महतो के घर से चार हजार रुपये, 50 हजार की जेवरात, बालू रविदास के घर से 40 हजार रुपये व 30 हजार के जेवरात, निखत परवीन के घर से 45 हजार रुपये व दस हजार के जेवरात, धनु रविदास के घर से 60 हजार रुपये व 15 हजार के जेवरात, मध्य विद्यालय बखरी टोला से एलसीडी व तड़ित चालक आदि की चोरी हुई है. दुर्गा पूजा के विजय दशमी के दिन नावाडीह मेन रोड आकाश गंगा होटल, चिरूडीह के दूधीमाटी निवासी शिबू महतो, सुरेश महतो, जूनोडीह निवासी लखन महतो के घर से भी चोरी हुई थी. पुलिस इनमें से एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पायी है.छठ घाट से बाइक चोरी
बोकारो थर्मल में कोनार नदी छठ घाट के पास से कथारा गायत्री कॉलोनी निवासी बैजनाथ प्रसाद की बाइक चोरी हो गयी. उनके पुत्र विनय कुमार ने स्थानीय थाना में सनहा दर्ज कराया है. विनय ने कहा है कि 28 अक्तूबर की सुबह साढ़े चार बजे वह बाइक लेकर छठ घाट गया था. घाट के पास ही बाइक खड़ी की थी. कुछ देर बाद लौटा तो बाइक नहीं मिली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










