ePaper

पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में हुई गोलीबारी में झारखंड के प्रवासी मजदूर की मौत, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया भरोसा

Updated at : 18 Jul 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
Migrant Worker Death

प्रवासी मजदूर की मौत के बाद शोकाकुल परिवार

Migrant Worker Death: पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में अपराधियों की गोलीबारी में झारखंड के बोकारो जिले के प्रवासी मजदूर गणेश करमाली (39 वर्ष) की मौत हो गयी. वह ट्रांसमिशन लाइन में काम करता था. कंपनी के कार्यस्थल पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गयी थी. गोली लगने से उसकी मौत हो गयी. झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मृतक के आश्रितों से लिखित आवेदन मांगा है, ताकि विदेश मंत्रालय को आवेदन भेजकर नाइजर से शव झारखंड मंगाया जा सके.

विज्ञापन

Migrant Worker Death: ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर-झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की तिलैया पंचायत के कारीपानी गांव के प्रवासी मजदूर गणेश करमाली (39 वर्ष) की पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में अपराधियों की गोलीबारी में मौत हो गयी है. वह वाप प्रोजेक्ट नामक कंपनी में कार्यरत था. यह कंपनी ट्रांसमिशन लाइन का काम करती है. मंगलवार को कार्यस्थल पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गयी. गोली लगने से कार्यरत प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी. खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मृतक का शव नाइजर से झारखंड लाया जाए. झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मृतक के आश्रितों से आवेदन मांगा है, ताकि नाइजर से शव झारखंड मंगाया जा सके.

मृतक के बहनोई को भी लगी चोट


मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक ट्रांसमिशन लाइन कंपनी में काम करता था. उसके साथ उसके बहनोई प्रेमलाल करमाली भी रहते हैं. उन्हें भी इस हादसे में चोट लगी है. एक साल पहले वह नाइजर काम करने गया था. वह नाइजर के दोसा नगर के काउद में रहता था और काम करता था. मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि 1 जुलाई को बेटी की शादी हुई है. मृतक के पिता की मृत्यु रेल दुर्घटना में दो वर्ष पहले हो गयी थी. घर में काम करने वाला कोई नहीं रहने से वह अपने बहनोई के साथ काम करने के लिए विदेश चले गए थे. उनकी दो बेटियां हैं और एक बेटा है.

मंत्री ने मृतक के परिजनों से मांगा आवेदन


झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मृतक के आश्रितों से लिखित आवेदन मांगा है, ताकि विदेश मंत्रालय को आवेदन भेजकर नाइजर से शव झारखंड मंगाया जा सके. उन्होंने कहा कि मृतक के आश्रित परिवार को श्रम विभाग द्वारा मुआवजा दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन का झारखंड को एशिया के सबसे बड़े अत्याधुनिक अस्पताल का तोहफा, यह बैंक देगा 1 हजार करोड़, क्या होगा खास?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola