Bokaro News : प्रदूषण की शिकायत पर रेलवे के साथ हुई बैठक

Bokaro News : बोकारो विधायक ने की है रेलवे गुड्स शेड में प्रदूषण की शिकायत
Bokaro News : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त विजया जाधव ने बोकारो विधायक से प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को बैठक की. उपायुक्त ने कहा कि रेलवे गुड्स शेड में कोयला लोडिंग व अनलोडिंग के दौरान प्रदूषण की शिकायत बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने की है. उन्होंने इस संबंध में एआरएम से जानकारी ली.
प्रदूषण की रोकथाम के लिए किया जाता है पानी का छिड़काव :
एआरएम ने बताया कि गुड्स शेड नोटिफाइड क्षेत्र है. गुड्स शेड में क्रेता-विक्रेता और वैध व्यक्तियों का ही प्रवेश है. कोयला डंप होता है और वैगन की उपलब्धता के अनुसार कोयला का प्रेषण अन्यत्र होता है. प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पानी का छिड़काव किया जाता है.तिरपाल से ढंक कर करें कोयले की ट्रांसपोर्टिंग :
डीसी ने जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन को रेलवे गुड्स शेड का संयुक्त निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपने को कहा. उन्होंने कोल कंपनियों को शतप्रतिशत कोयले का प्रेषण तिरपाल से ढंककर करने का निर्देश दिया. साथ ही, पूरे मार्ग में गुड्स शेड आदि क्षेत्र में पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया. डीसी ने क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धनबाद को रेलवे गुड्स शेड का निरीक्षण का निर्देश दिया और प्रतिवेदन जिला को समर्पित करने को कहा. बैठक में एसपी मनोज स्वर्गियारी, एआरएम आद्रा मंडल विनीत कुमार, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, डीएमओ रवि कुमार सिंह, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




