Bokaro News : अइयर में भूमि विवाद को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अइयर में भूमि विवाद को लेकर बैठक

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के अइयर गांव में भूमि विवाद को लेकर एसडीओ की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बैठक हुई.

विज्ञापन

ललपनिया, गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया पंचायत के अइयर गांव में दो समुदायों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को बेरमो एसडीओ मुकेश कुमार मछुआ की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बैठक हुई. एसडीपीओ बीएन सिंह और गोमिया सीओ आफताब आलम भी उपस्थित थे. एसडीओ ने दोनों पक्षों से भूमि के बारे में जानकारी ली और दस्तावेज की मांग की. कहा कि जिस जगह आदिवासियों की भूमि थी, उसकी मार्किंग की गयी है. उक्त भूमि में कोई निर्माण कार्य नहीं करें. मामले की जांच की जायेगी. एसडीपीओ ने स्थानीय थाना प्रभारी से क्षेत्र में शांति बहाल के लिए निगरानी रखने को कहा. अधिकारियों ने भूमि का भी निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola