Bokaro News : बेरमो की जनता को कई योजनाओं की सौगात

Updated at : 20 Feb 2025 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बेरमो की जनता को कई योजनाओं की सौगात

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन, पांच, छह, 11, 15, 18, 19, 23, 24 व 25 में पेवर ब्लॉक बिछाने की योजनाओं का शिलान्यास बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बुधवार को किया. चंद्रपुरा पंचायत में भी योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

विज्ञापन

फुसरो. फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन, पांच, छह, 11, 15, 18, 19, 23, 24 व 25 में पेवर ब्लॉक बिछाने की योजनाओं का शिलान्यास बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बुधवार को किया. बेरमो थाना परिसर में पं रजनीकांत पांडेय ने पूजा करा कर विधायक से 24 लाख रुपये की इन योजनाओं का शिलान्यास करवाया. यह कार्य मां छिन्नमस्तिके टेड्रर्स द्वारा किया जायेगा. मौके पर फुसरो नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, बेरमो महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी, नप जेइ राजेश गुप्ता, कर्मी राजीव रंजन कुमार, परवेज अखतर, संतोष सिंह, कैलाश ठाकुर, जसीम राजा, सिकंदर ठाकुर, अर्जुन मुखर्जी, बैजनाथ सिंह, उत्तम कुमार मुखर्जी, शक्ति सिंह, अरुण सिंह, सलीम जावेद, टुल्लू सिंह, बेरमो थाना के सचिन रौशन, शाहिद अंसारी, लक्ष्मण चौधरी, कैलाश प्रसाद, संजय कुमार, मनोज कुमार, जोसेफ तिर्की, अनूप नारायण सिंह, सुशील कुमार दुबे, मो शमीम अहमद, आरएमएम पूर्ति, छोटू खान आदि मौजूद थे.

चंद्रपुरा पंचायत में डीएमएफटी मद से स्वीकृत पांच योजनाओं का शिलान्यास

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा पंचायत में डीएमएफटी मद से स्वीकृत लगभग एक करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास बुधवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने किया. इसमें झिंझिरघुटू गांव में पीसीसी पथ व गार्डवाल, पंचायत सचिवालय की चहारदीवारी, चर्च रोड, मिलन चौक से घटियारी के बीच पुलिया तथा स्टेशन शिवमंदिर के समीप पीसीसी पथ की योजनाएं शामिल हैं. मौके पर ग्रामीणों ने विधायक के पास समस्याएं रखीं. मौके पर मुखिया अनुग्रह सिंह, प्रभुदयाल सिंह, संतन सिंह, मो. सलीम, जदू महतो, मंटू महथा, मो सनाउल्लाह, गौरी शंकर महतो, दिनेश भारती, नकुल महतो, रवींद्र यादव, संजय गुप्ता, मो सरफराज, चिरंजीत, मुरली चौधरी, रूपलाल गोप, विश्वनाथ दयाल, कृष्णा सिंह, मो मुराद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola