Bokaro News : शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 19 Nov 2025 11:53 PM
Bokaro News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह में रक्तदान शिविर लगाया गया.
नावाडीह. जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह में रक्तदान शिविर लगाया गया. माैके पर 12 लोगों ने रक्तदान किया. इससे पहले शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पूनम देवी , सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, चिकित्सा प्रभारी डॉ राकेश भारती आदि ने किया. प्रमुख ने कहा कि रक्त दान पुण्य का काम है. रक्तदान का महत्व उस समय पता चलता है, जब कोई मरीज रक्त के लिए जिंदगी और मौत से जूझ रहा हो. ऐसे समय में यदि हमारे द्वारा दिया गया रक्त उस मरीज के काम आता है तो दिल को तसल्ली मिलती है.
डीवीसी अस्पताल में जांच शिविर का आयोजन
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल में बुधवार को डीवीसी और गैर डीवीसी कर्मियों के लिए निशुल्क यूरिक एसिड एवं न्यूरोपैथी जांच शिविर लगाया गया. आयोजन डीवीसी अस्पताल एवं मैनकाइंड फार्मा के संयुक्त तत्वाधान में हुआ. मौके पर प्रबंधक राहुल कुमार साव एवं राहुल कुमार द्वारा 15 लोगों की जांच की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










