ePaper

Bokaro News : मजदूर नेता शफीक खान की पुण्यतिथि मनी

Updated at : 22 Oct 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मजदूर नेता शफीक खान की पुण्यतिथि मनी

Bokaro News : संडे बाजार स्थित शफीक स्मृति भवन में मजदूर नेता शफीक खान की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

गांधीनगर, संडे बाजार स्थित शफीक स्मृति भवन में बुधवार को यूसीडब्ल्यूयू बेरमो कोयलांचल कमेटी और भाकपा बेरमो लोकल कमेटी की ओर से मजदूर नेता शफीक खान की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम में कई श्रमिक व सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. संबोधित करते हुए एटक नेता व जेबीसीसीआइ सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि स्व खान जिस सिद्धांत व आदर्श को लेकर आगे बढ़े, उसे और आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से पहल करनी होगी. कहा कि आज भी कोयला मजदूरों के लिए संघर्ष जारी है. ड्रेस कोड, बोनस सहित कई सुविधाएं संघर्ष के बदौलत ही मिल रही हैं. सरकारी क्षेत्र में ट्रेड यूनियनें कमजोर हो रही हैं. आज कोयला मजदूर रेवेन्यू शेयरिंग, एमडीओ, आउटसोर्सिंग पर बात नहीं करना चाहते हैं, वह अपनी संडे ड्यूटी, पोस्टिंग, प्रमोशन आदि की बात करते हैं. मजदूरों को अब आगे बढ़ कर संघर्ष करना होगा. पब्लिक सेक्टर को बचाना है, तो एकजुट होकर संघर्ष करना होगा. चार लेबर कोड को लागू हो जाने से कई कंपनियों में 12 घंटे कार्य करने का नियम लागू किया गया है. इपीएफ के कानून में भी संशोधन की बात शुरू हो गयी है.

भाजपा नेता मधुसूदन सिंह ने कहा कि स्व खान जैसे नेताओं ने कोयला मजदूरों के हित के लिए जिस लौ को प्रकाशित किया, आज भी पथ प्रदर्शक बन रही है. मजदूर अगर कमजोर होंगे, तो सामाजिक समरसता भी कमजोर होगी. बोकारो कोलियरी के पीओ नवनीत कुमार सिंह ने कहा कि स्व खान की विचारधारा पर आगे बढ़े, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. जमसं नेता टीनू सिंह ने कहा कि बेरमो को बचाने के लिए भी संघर्ष करना होगा. सीपीएम नेता भागीरथ शर्मा व सीटू नेता विजय कुमार भोई ने कहा कि आज पूरे विश्व पर साम्राज्यवादी ताकतें हावी हो रही हैं.

इन्होंने भी किया संबोधित

इंटक नेता श्यामल कुमार सरकार, वीरेंद्र कुमार सिंह व सुबोध सिंह पवार ने कहा कि स्व खान की विचारधारा मजदूरों, मेहनतकशों व आम जनों के बीच हमेशा जिंदा रहेगी. विस्थापित नेता काशीनाथ केवट ने कहा कि अगर सजग नहीं रहे तो श्रमिक संगठनों के अधिकार पूरी तरह से छीन जायेंगे. भाकपा माले नेता भुवनेश्वर केवट ने कहा कि स्व खान जैसे नेताओं की जरूरत आज ज्यादा बढ़ गयी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन करते हुए एटक व भाकपा नेता सुजीत कुमार घोष ने कहा कि स्व खान जैसे नेताओं ने कोयला क्षेत्र के मजदूरों के लिए जो दिया, उसे संगठित होकर बचाने की जरूरत है.

श्रद्धांजलि सभा को जेसीएमयू के जय नारायण महतो, पत्रकार राकेश वर्मा, भाकपा नेता चंद्रशेखर झा, गणेश प्रसाद महतो, जानकी महतो, अनंत लाल महतो, रामेश्वर साव, आरकेएमयू के महारूद्रा सिंह, मो तनवीर, छत्तीसगढ़ी एकता मंच के श्याम नारायण सतनामी, चांद शरद लाल ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन स्व खान के पुत्र भाकपा नेता आफताब आलम खान ने किया. मौके पर सुबोध आचार्या, मनोज पासवान, मो शाहजहां, जवाहरलाल लाल यादव शिवनारायण गोप, सुनील कुमार शर्मा, कल्याण पटेल, बंधु गोस्वामी, हरिमोहन सिंह, तापस राय, जितेंद्र साव, सनत कुमार, चंद्रप्रकाश सिंह, मो आरिफ, विवेकानंद पांडेय, नवीन पांडेय, बंधु गोस्वामी, प्रदुमन सोनी, भीम सेन सिंह, अमृत महतो, मो असगर, सुनील प्रसाद, मो निजाम, मो आजाद, जितेंद्र दुबे, आनंद विद्यार्थी, ज्ञानशंकर विद्यार्थी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola