ePaper

मजदूर नेता गुलाबचंद हांसदा का निधन

Updated at : 30 Mar 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर नेता गुलाबचंद हांसदा का निधन

मजदूर नेता गुलाबचंद हांसदा का निधन

विज्ञापन

ललपनिया. सेवानिवृत्त टीटीपीएस कर्मी और मजदूर नेता गुलाबचंद हांसदा (62 वर्ष) का निधन रांची में शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान हो गया. वह कुछ दिनों से बीमार थे. उनके निधन से ललपनिया में शोक की लहर दौड़ गयी. दिन लगभग दस बजे टीटीपीएस अस्पताल के पास उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे. मजदूर नेता अमर रहे के नारे लगे. इसके बाद शव एफ टाइप आवास और बाद में पैतृक गांव तुलबुल पंचायत के चैलियाटांड़ ले जाया गया. बोकारो नदी के तट में दाह संस्कार किया गया. गुलाबचंद हांसदा की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता और एथलीट के रूप में भी थी.

इनके निधन पर पूर्व विधायक माधवलाल सिंह, टीटीपीएस के एमडी अनिल कुमार शर्मा, डीजीएम अशोक प्रसाद के अलावा मजदूर नेता धनीराम मांझी, झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के जिला अध्यक्ष शेखर प्रजापति, ठेकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव इफ्तेखार महमूद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चितरंजन साव, मुखिया बबलू हेंब्रम, सामाजिक कार्यकर्ता आरडी साहू, पूर्व मुखिया बबूली सोरेन, टीटीपीएस सरना महाविद्यालय के प्राचार्य रामजी तिवारी, केदारनाथ पंडा, महादेव प्रजापति, मितोन सोरेन, झाजेमयू के सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, यूनियन नेता निखिल सोरेन, समीर कुमार हालदार, सुशील मांझी, परमानंद तिवारी, सुरेश टुडू, हरिश नारायण तिवारी, ललित कुमार, जागा राम, सुखराम, सोनाराम, मलय कुमार डे, गुरुलाल मांझी, फेनीराम, नकुल हांसदा, राम प्रसाद सोरेन, फागू मांझी, सलीम अंसारी, मोहन साव, तुलसी दास महतो, आमिर हुसैन आदि ने शोक जताते हुए क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया. बोकारो व बेरमो अनुमंडल के एथलीट विनोद सिंह, कर्ण सिंह, गंगाधर यादव, ललित कुमार, कजरा गोप ने भी श्रद्धांजलि दी. कहा कि वह टीटीपीएस रिक्रेएशन सेंटर के सचिव और बेरमो अनुंमडल एथलीट्स संघ के सचिव भी थे.

जुझारू व्यक्तित्व वाले थे स्व हांसदा : योगेंद्र

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो चैलियाटांड़ पहुंचे और स्व हांसदा को श्रद्धांजलि दी. शोकाकुल परिजनों को ढांढस भी बंधाया. कहा कि स्व हांसदा जुझारू व्यक्तित्व वाले थे. टीटीपीएस के विस्थापितों और कर्मचारियों के हित में उनके किये कार्य हमेशा याद किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola