Bokaro News : 21 देवी प्रतिमाओं के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा

Bokaro News : कुर्मीडीह स्थित हनुमानगढ़ी तपस्वी नगर में श्री लक्ष्मी नारायण विष्णु महायज्ञ शुरू
Bokaro News : कुर्मीडीह स्थित हनुमानगढ़ी तपस्वी नगर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ व धार्मिक उत्साह के बीच 21 देवी प्रतिमाओं के नेतृत्व में पावन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेश-भूषा में सर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से भाग लिया. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से वैदिक मंत्रोच्चारण व शंखनाद के साथ शुरू होकर रेलवे कॉलोनी से होकर गरगा नदी तट पहुंची, वैदिक अनुष्ठान के साथ भक्तों ने पवित्र जल भरा. धार्मिक वातावरण में गूंजते भजनों व जयघोष के बीच श्रद्धालु भक्तों ने जलभराई की रस्म पूरी की. यात्रा बालीडीह व बियाडा बाजार होते हुए पुनः कुर्मीडीह स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर आकर संपन्न हुई.
प्रतिदिन संध्या 6 बजे से होगा कथा, 10 मार्च को पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद :
संत श्री शंकर बाबा (बनारस) ने भक्तों को आशीर्वचन दिया. बताया कि महायज्ञ सात दिवसीय होगा, जिसमें प्रतिदिन संध्या 6 बजे से श्रीमद्भागवत कथा होगा. मुकुल शास्त्री (बनारस) प्रवचन करेंगे. 10 मार्च को पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा.कलश यात्रा में झामुमो नेता मंटु यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग हुए शामिल :
महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के लाल बाबा, विशाल कुमार, प्रेमचंद्र प्रसाद, शशि कुमार, रवि कुमार, मुरारी कुमार, नंदन कुमार, रॉकी कुमार, अमन कुमार, अनिल कुमार, नीरज कुमार, निशु कुमार, राजा कुमार आदि जुटे हैं. कलश यात्रा में झामुमो नेता मंटु यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुये. श्री यादव सहित आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने की अपील की है. कहा : श्रद्धालुओं के कथा सुनने के लिये सुविधा उपलब्ध है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




