Bokaro News : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की जयंती मनी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर वन स्थित झामुमो कार्यालय बोकारो में जिला समिति की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन मनाया गया.
विज्ञापन
बोकारो. सेक्टर वन स्थित झामुमो कार्यालय बोकारो में जिला समिति की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन मनाया गया. जिलाध्यक्ष हीरलाला मांझी सहित दर्जन भर झामुमो नेताओं ने केक काटा. कार्यकर्ताओं को केक खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी. साथ ही जरूरतमंद दर्जनों लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. आज हम जिस झारखंड पर गर्व कर रहे है. वह झारखंड गुरूजी की देन है.
वक्ताओं ने कहा कि हमें हक व अधिकार के लिए गुरूजी ने लडना सिखाया है. मौके पर केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, जिला सचिव जयनारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष घुनू हंसदा, बोकारो नगर अध्यक्ष मंटू यादव, हसन इमाम, जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू, फैयाज अलाम, सुबल महतो, पंकज मरांडी, प्रमोद तापड़िया, मनोज हेब्रम, कन्हैया सिंह, भागीरथ शर्मा, मिथुन मंडल, संती सोरेन, फिरदोस अंसारी, मंटू किस्ती आदि मौजूद थे.गरीबों के बीच किया कंबल वितरण
जैनामोड़ : जैनामोड़ के टांडमोहनपुर में शनिवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन जिला कार्य समिति सदस्य सरजू मिश्रा के नेतृत्व में मना. क्षेत्र के गरीबों को कंबल का वितरण किया गया. उपमुखिया बबीता कुमारी ने कहा कि गुरूजी शिबू सोरेन झारखंड के लिए केवल एक नेता नहीं हैं, बल्कि वह एक विचारधारा हैं. झारखंडी नेताओं के लिए एक प्रेरणा भी हैं. जिला कार्य समिति सदस्य सरजू मिश्रा, अमित सोरेन, घुनु हांसदा, अंबिका देवी, ठाकुर प्रसाद सिंह, विक्रम मिश्रा आदि मौजूद थे.झामुमो किसान मोरचा ने काटा केक
बोकारो : विस्थापित चौक सेक्टर 8सी में झामुमो किसान मोर्चा जिला समिति की ओर से शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन मनाया गया. अध्यक्षता मदन मोहन महतो व संचालन सोहराय सोरेन ने किया. केक काटकर लंबी उम्र की कामना की गयी. मौके पर अब्दुल रऊफ अंसारी, अंबाय मांझी, मांझी हडाम अंबाय मांझी, दिनेश बेसरा, रामदयालु सिंह, बेला सोरेन, वीरू मुंडा, संतोष कुमार महतो, मदन मांझी, मनोज कुमार पासवान, अरविंद राम, चितरंजन, शंकर महतो, संजीव ठाकुर आदि मौजूद थे.पेटरवार.
पेटरवार स्थित झामुमो के प्रधान कार्यालय में शनिवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 81 वां जयंती समारोह मनायी गयी. समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल व स्वच्छता एवं उत्पाद व मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने केक काट कर उनकी जयंती को यादगार बनाया. शिबू सोरेन की जयंती के मौके पर मंत्री ने सौ से अधिक असहाय और जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर पेटरवार प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो, मनोहर मुर्मू, हारून रसीद, प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रकाश महतो, राकेश सेठी, मिथुन महतो, बिहारी टुडू, महानंद मुर्मू, राधेश्याम महतो, दिलीप हेंब्रम, शौकत अंसारी, एहसनुल अंसारी, सत्यम प्रसाद, शिवचरण महतो सहित काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










