Jharkhand Assembly By-Election : बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन को लेकर तैयारी पूरी, नॉमिनेशन के लिए ये हैं गाइडलाइंस

Updated at : 09 Oct 2020 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly By-Election : बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन को लेकर तैयारी पूरी, नॉमिनेशन के लिए ये हैं गाइडलाइंस

Jharkhand Assembly By-Election : बेरमो (राकेश वर्मा) : झारखंड में बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन दाखिल किया जायेगा. कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए नामांकन कराने की व्यवस्था की गयी है. सुबह 11 बजे से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है. 3 नवंबर 2020 को वोटिंग होगी, जबकि 10 नवंबर को काउंटिंग की जायेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly By-Election : बेरमो (राकेश वर्मा) : झारखंड में बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन दाखिल किया जायेगा. कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए नामांकन कराने की व्यवस्था की गयी है. सुबह 11 बजे से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है. 3 नवंबर 2020 को वोटिंग होगी, जबकि 10 नवंबर को काउंटिंग की जायेगी.

निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने तेनुघाट में बताया कि आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है. नामांकन प्रपत्र की बिक्री तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय से होगी. नामांकन प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक चलेगी. अनुमंडल कार्यालय परिसर की 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू है.

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नामांकन दाखिल किया जायेगा. इसके तहत मात्र 2 वाहन यहां आ सकते हैं. नामांकन पत्र जमा करने के लिए कुल 3 व्यक्ति अर्थात अभ्यार्थी के साथ सिर्फ दो व्यक्ति ही साथ में आ सकते हैं. मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट अनुपालन के लिए एफ एसटी विंग, एसएसटी विंग को लगाया गया है, ताकि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का अनुपालन हो सके. इसके अतिरिक्त दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

Also Read: Jharkhand Assembly By-Election : दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन को लेकर ये है व्यवस्था

नामांकन दाखिल करने के दौरान पुलिस बल मौजूद रहेंगे, ताकि विधि व्यवस्था का अनुपालन हो सके. मतदान की तारीख 3 नवंबर 2020 है. 10 नवंबर 2020 को मतगणना बाजार समिति, चास बोकारो में होगी. बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्वाचन कार्य सुव्यवस्थित रुप से ससमय संपन्न कराने के लिए अनुमंडल स्तर पर कोषांग का गठन करते हुए कोषांगों में आवश्यकतानुसार प्रभारी पदाधिकारियों, सहयोगी पदाधिकारीयों, सहायकों तथा अनुसवकों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

Also Read: Jharkhand Assembly By-Election : दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन

नामांकन : नौ अक्टूबर से

नामांकन की अंतिम तिथि : 16 अक्टूबर

स्क्रूटनी : 17 अक्टूबर

नाम वापस : 19 अक्टूबर तक

मतदान : तीन नवंबर 2020

मतदान का समय : सुबह 7 बजे से पूर्वाहृन 4 बजे तक

मतगणना : दस नवंबर

मतगणना स्थल : कृषि बाजार समिति, चास

कुल मतदान केंद्र : 468

मतदाता : 311678

Also Read: Green ration card : राशन कार्ड के लिए जल्द करें आवेदन, विशेष अभियान दिवस पर भी कर सकते हैं अप्लाई, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola