Jharkhand Assembly By-Election : दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन

Updated at : 09 Oct 2020 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly By-Election : दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन

Jharkhand Assembly By-Election : दुमका/बेरमो (आनंद जायसवाल/राकेश वर्मा) : झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन दाखिल किया जायेगा. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. आपको बता दें कि 3 नवंबर को इन दोनों सीटों के लिए मतदान होने हैं. 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जायेगी.

कोरोना के साये में आज से झारखंड की दो विधानसभा सीटों (दुमका व बेरमो) पर उपचुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जायेगी. 11 बजे से प्रत्याशी इन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल कर सकेंगे. बेरमो विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय से होगी. दोनों विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी और 10 नवंबर को काउंटिंग की जायेगी.

झारखंड में दुमका व बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. 11 बजे से प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 16 अक्टूबर 2020 तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन दाखिल करने की ये आखिरी तारीख है. 17 अक्टूबर 2020 को स्क्रूटनी होगी. 19 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 3 नवंबर 2020 को वोटिंग होगी और 10 नवंबर 2020 को वोटों की गिनती की जायेगी.

Also Read: Green ration card : राशन कार्ड के लिए जल्द करें आवेदन, विशेष अभियान दिवस पर भी कर सकते हैं अप्लाई, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख – 9 अक्टूबर 2020

नामांकन की आखिरी तारीख – 16 अक्टूबर 2020

स्क्रूटनी – 17 अक्टूबर 2020

नाम वापस लेने की आखिरी तारीख – 19 अक्टूबर 2020

मतदान (वोटिंग) – 3 नवंबर 2020

मतगणना (काउंटिंग) – 10 नवंबर 2020

Also Read: IRCTC/Indian Railways : दुर्गा पूजा से पहले दो ट्रेनों को मिली हरी झंडी, झारखंड, बिहार व बंगाल का सफर होगा आसान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola