जेएफडब्लूसी परीक्षा : बोकारो से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
30 | Prabhat Khabar Network

30 | Prabhat Khabar Network

जेएफडब्लूसी परीक्षा के लिए बोकारो से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए समय-सारिणी जारी की है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

बोकारो. झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता (जेएफडब्ल्यूसी) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 19 व 20 जुलाई को विभिन्न रुटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन करने का निर्णय लिया है. इसका लाभ बोकारो सहित आसपास के जिलों के परीक्षार्थियों को मिलेगा. इन ट्रेनों का बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा.

रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार 19 जुलाई को 08619 रांची-डुमका परीक्षा स्पेशल रात 10.24 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी और 10.25 बजे रवाना होगी. वहीं 20 जुलाई को 08620 डुमका-रांची परीक्षा स्पेशल दोपहर 1.49 बजे पहुंचेगी और 1.50 बजे प्रस्थान करेगी.

इसी तरह 08624 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई को रात 9.00 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी व 9.05 बजे रवाना होगी. वापसी में 08623 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 20 जुलाई को दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी और 12.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. बोकारो रेलवे स्टेशन के एरिया मैनेजर (एआरएम) विनीत कुमार ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गयी हैं. यात्रियों व परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं.

स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तैनात रहेंगे. साथ ही उद्घोषणा प्रणाली, पूछताछ काउंटर व अन्य यात्री सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola